
Mi Fan Fest सेल 8 अप्रैल से शुरू, 1 रुपये में स्मार्टफोन और टीवी खरीदने का मौका
AajTak
Mi Fan Fest सेल भारत में Xiaomi की वेबसाइट पर 8 अप्रैल से शुरू होगी. कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है. Mi Fan Fest 2021 सेल में कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाएंगें.
Mi Fan Fest सेल भारत में Xiaomi की वेबसाइट पर 8 अप्रैल से शुरू होगी. कंपनी ने इसकी घोषणा कर दी है. Mi Fan Fest 2021 सेल में कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स दिए जाएंगें. इसमें स्मार्ट टीवी, फोन, लैपटॉप और एक्सेसरीज शामिल है. mi.com पर Mi Fan Fest 2021 सेल 6 दिनों तक चलेगी. Mi Fan Fest सेल में कंपनी Cultfit, MakeMyTrip, Zoomcar और The Man Company के 10,000 रुपये से अधिक के गिफ्ट वाउचर भी दे रही है. Mi Fan Fest 2021 सेल में mi.com पर पॉपुलर 1 रुपये वाली फ्लैश सेल को फिर से लाया गया है. ये सेल 8 अप्रैल से 13 अप्रैल के शाम तक चलेगी. इसमें Mi 10i, Mi TV 4A 32 Horizon Edition, Redmi 9 Power, Mi Neckband ब्लूटूथ इयरफोन्स पर फायदा उठाया जा सकता है.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










