
MG Astor Blackstorm: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस... ADAS और बहुत कुछ! लॉन्च हुई ये धांसू SUV, कीमत है इतनी
AajTak
MG Astor Blackstorm में कंपनी ने एक्सटीरियर और इंटीरियर दोनों कई बड़े बदलाव किए हैं. एडवांस ड्राइविंग असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) और पर्सनल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से लैस इस SUV के इंटीरियर को बिल्कुल नए अंदाज में तैयार किया गया है.
तकरीबन 100 साल पुरानी विरासत वाले ब्रिटिश ऑटोमोबाइल ब्रांड MG Motor ने आज बुधवार को अपनी नई MG Astor Blackstorm एडिशन को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार इंजन से लैस इस नए एडिशन को कंपनी ने फेस्टिव सीजन को ध्यान में रखकर बाजार में उतारा है. इस SUV की शुरुआती कीमत 14,47,800 रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. Astor Blackstorm में कंपनी कुछ बदलाव किए हैं जो कि इसे रेगुलर मॉडल से बिल्कुल अलग बनाते हैं. इसे बोल्ड और स्टाइलिश लुक दिया गया है.
Astor Blackstorm में क्या है ख़ास:
ये कंपनी के मौजूदा मॉडल Astor का ही नया Blackstorm एडिशन है. इसके फीचर हाइलाइट्स में ऑल-ब्लैक हनीकॉम्ब पैटर्न ग्रिल, लाल रंग में पेंट किए गए फ्रंट ब्रेक कैलिपर्स के साथ ब्लैक अलॉय व्हील, ब्लैक फिनिश्ड हेडलैंप, ब्लैक रूफ रेल्स और डोर गार्निश और फ्रंट फेंडर पर 'ब्लैकस्टॉर्म' बैज शामिल हैं. SUV के केबिन में Astor स्पेशल एडिशन रेड स्टिचिंग के साथ टक्सेडो ब्लैक अपहोल्स्ट्री, रेड-थीम वाले एसी वेंट, JBL स्पीकर और एक ऑल-ब्लैक फ्लोर कंसोल मिलता है.
Blackstorm में पैनोरमिक स्काईरूफ, ग्लॉसी ब्लैक डोर गार्निश और ब्लैक फिनिश रूफ रेल्स दिया गया है जो एस्टोर ब्लैकस्टॉर्म के लुक को और भी बेहतर बनाता है. SUV के दोनों तरफ फ्रंट फेंडर पर 'ब्लैकस्टॉर्म' इम्बेलम दिया गया है. एमजी मोटर इंडिया के उप प्रबंध निदेशक गौरव गुप्ता ने कहा, जैसा कि पूरा देश आगामी त्योहारी सीजन की तैयारी कर रहा है, एमजी मोटर इंडिया में हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमारे ग्राहक Astor Blackstorm के साथ स्पेशल महसूस करें.
पावर और परफॉर्मेंस:
Astor Blackstorm के इंजन मैकेनिज्म में कंपनी ने कोई बड़ा बदलाव नहीं किया है. ये एसयूवी पहले की ही तरह 1.5 लीटर नेचुरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन के साथ आती है जो कि 108bhp की पावर और 144Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और CVT ट्रांसमिशन से जोड़ा गया है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










