
Metaverse में 16 साल की लड़की से हुआ गैंगरेप, गेम खेल रही थी पीड़िता, क्या है पूरा मामला?
AajTak
Metaverse Crime: कोविड काल के दौरान मेटावर्स काफी ज्यादा चर्चा में रहा था. इस प्लेटफॉर्म पर लोग शादी कर रहे थे, जमीन खरीद रहे थे और बहुत से भी काम कर रहे थे. हालांकि, साल 2023 में मेटावर्स का चलन कम हुआ और अब इसकी चर्चा कम ही सुनने को मिलती है. हाल में ही एक लड़की के साथ मेटावर्स में गैंगरेप हुआ है, जिसकी जांच पुलिस कर रही है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.
Metaverse... ये टर्म कोविड काल के दौरान काफी ज्यादा चर्चा में रहा. बहुत से लोगों ने मेटावर्स में शादी की. कई लोगों ने जमीन और शॉप भी खरीदें. हालांकि, साल 2023 में मेटावर्स की चर्चा कम हो गई, लेकिन इस वर्ल्ड में भी असली दुनिया की तरह ही अपराध हो रहे हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जिसमें 16 साल की एक लड़की के साथ गैंगरेप हुआ है.
यूनाइटेड किंगडम (UK) की पुलिस मामले की जांच कर रही है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 'Metaverse' में अनजान लोगों के एक ग्रुप ने इस लड़की पर सेक्सुअली अटैक किया है. ये गैंगरेप लड़की से डिजिटल अवतार के साथ हुआ है.
पीड़िता ने VR (वर्चुअल रियलिटी) हेडसेट पहन रखा था और वो एक गेम खेल रही थी, जब उसके साथ ये हादसा हुआ है. हालांकि, उसे कोई शारीरिक नुकसान नहीं पहुंचा है, लेकिन जांच अधिकारी का कहना है कि उसे इमोशनल और साइकोलॉजिकल नुकसान हुआ है.
अधिकारिक की मानें, तो जैसे असल दुनिया में किसी रेप पीड़िता के दिल और दिमाग पर असर पड़ता है. वैसा ही वर्चुअल वर्ल्ड में हुए इस हमले में हुआ है.
ये भी पढ़ें- महिला बोली- 'मेरे साथ वर्चुअल गैंगरेप', Login के 60 सेकंड के भीतर वारदात
हालांकि, पहले भी मेटावर्स में इस तरह के कई मामले आ चुके हैं, लेकिन गैंगरेप का ये पहला मामला है. मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी का कहना है कि पीड़िता पर इमोशनल और साइकोलॉजिकल इम्पैक्ट पड़ा है, जो किसी फिजिकल इंजरी से ज्यादा वक्त तक रहता है.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










