
Meta की बड़ी तैयारी, Ray-Ban Glasses में मिलेगा डिस्प्ले, होंगे कई सारे फायदे
AajTak
Meta स्मार्ट ग्लासेस को लेकर बड़ी तैयारी कर रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी अगले साल भी Ray-Ban के साथ मिलकर नेक्स्ट स्मार्ट ग्लासेस लॉन्च करने जा रहा है, जिसमें डिस्प्ले को इंटिग्रेट किया जा सकता है. इसकी मदद से यूजर्स को नोटिफिकेशन्स और नेविगेशन मिलेगा. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं.
Ray-Ban Meta Smart glasses अपने फीचर्स और रिकॉर्डिंग की वजह से काफी पॉपुलर है. लंबे समय तक इसकी कॉम्प्टीशन में कोई भी प्रोडक्ट लॉन्च नहीं हुआ है. हालांकि Samsung और Google ने इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है और जल्द ही वह स्मार्ट ग्लासेस को लॉन्च करेंगे, जो एडवांस्ड AI फीचर्स के साथ दस्तक देंगे.
लेटेस्ट रिपोर्ट्स से पता चला है कि Meta Ray-Ban ग्लासेस में और नए फीचर्स देने जा रही है, जिसमें डिस्प्ले शामिल हो सकता है. इसमें नोटिफिकेशन, अलर्ट और नेविगेशन आदि को देखा जा सकेगा. अब ऐसा सवाल आता है कि क्या यह स्मार्टफोन की जरूरत को खत्म कर देगा. हालांकि अभी यह फोन के साथ मिलकर ही काम करता है
Meta अगले साल स्मार्ट ग्लासेस का न्यू वर्जन लॉन्च कर सकता है. इस न्यू वर्जन में डिस्प्ले देखने को मिलेगा. इन न्यू ग्लासेस के साथ डिस्प्ले को इंटिग्रेटेड किया जाएगा. इस डिस्प्ले की मदद से कंपनी नोटिफिकेशन्स और Meta AI के साथ इंटीग्रेशन कर सकेंगे. हालांकि हमें लगता है कि डिस्प्ले लगने के बाद उससे और भी कई फायदे देखने को मिलेंगे.
डिस्प्ले की मदद से यूजर्स को नेविगेशन डायरेक्शन के साथ फोन या स्मार्टवॉच के नोटिफिकेशन भी दिखाई देंगे. इसके अलावा भी और बहुत से फायदे देखने को मिलेंगे. पुराने मॉडल्स की तुलना में नए प्रोडक्ट में कई अपग्रेड्स देखने को मिलेंगे.
यह भी पढ़ें: Samsung का बंपर ऑफर, 20 हजार रुपये तक का डिस्काउंट, सस्ते में खरीद पाएंगे स्मार्टफोन्स
मौजूदा समय में Ray-Ban Meta smart glasses के साथ यूजर्स को वॉयस असिस्टेंट की सुविधा मिलती है. इसकी मदद से यूजर्स मैसेज सेंड कर सकेंगे, कॉल्स कर सकेंगे और अलग-अलग कंट्रोल्स मिलेंगे.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.










