
Meta का बड़ा ऐलान, अब बदल जाएगा Facebook, अलग तरह से नजर आएगी न्यूज फीड
AajTak
Facebook Update: Meta ने अपने सोशल मीडिया ऐप Facebook के लिए एक खास अपडेट जारी किया है. इस अपडेट में यूजर्स को अब होम और न्यूज फीड का ऑप्शन मिलेगा. वैसे तो दोनों ऑप्शन काफी हद तक एक जैसे लग रहे हैं. कंपनी का कहना है कि इसमें अलग-अलग एल्गोरिद्म के मुताबिक कंटेंट नजर आएंगे. अगले कुछ दिनों में सभी यूजर्स तक नया अपडेट पहुंच जाएगा. यह अपडेट iOS और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म के लिए है.
फेसबुक का इस्तेमाल दुनियाभर की बड़ी आबादी करती है. कंपनी ने अपने न्यूज फीड में बड़ा बदलाव कर दिया है. कंपनी ने गुरुवार को नए फीचर का ऐलान किया है. फेसबुक का नया फीचर iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा. अब आपको Home और Feeds नाम से दो टैब मिलेंगे. जैसे ही आप ऐप ओपन करेंगे, आपको होम स्क्रीन नजर आएगी.
इस टैब में यूजर्स को रील्स, स्टोरीज और दूसरे पर्सनलाइज्ड कंटेंट देखने को मिलेंगे. वहीं दूसरा टैब Feeds नाम का होगा, जिसमें यूजर्स को फ्रेंड्स के पोस्ट, ग्रुप्स, फेसबुक पेज और फेवरेट्स कंटेंट की जानकारी मिलेगी. इसमें यूजर्स को कोई भी सजेशन नहीं मिलेगा.
दोनों ही टैब्स iOS और एंड्रॉयड वर्जन के लिए होंगे. यूजर्स को नए शॉर्टकट जल्द ही नजर आने लगेंगे. Facebook की पैरेंट कंपनी Meta ने प्रेस रिलीज में कहा है कि इस बार के कंटेंट चेंज होते रहेंगे.
यूजर्स जिन टैब पर ज्यादा टाइम स्पेंड करते हैं, वह पहले नजर आएंगे. हालांकि, टैब्स को पिन करने का भी ऑप्शन यूजर्स को मिलेगा, जिससे टैब्स की पोजिशन चेंज नहीं होगी.
कंपनी का कहना है कि नया अपडेट अगले कुछ हफ्तों में ग्लोबली रोलआउट हो जाएगा. इस फीचर को जोड़ने का मतलब है कि Meta अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook को काफी हद तक TikTok जैसा बनाना चाहती है.
टिकटॉक का एल्गोरिद्म यूजर्स के कंटेंट देखने के पैटर्न के मुताबिक उन्हें कंटेंट दिखाता है. फेसबुक की नई सेटिंग में भी यही ऑप्शन मिलेगा. ये शॉर्टकट्स जल्द ही यूजर्स को नजर आने लगेंगे.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










