
Merry Christmas 2022: 750ML की बोतल में 4 इंच के 'ईसा मसीह', कमाल का है ये मिनिएचर
AajTak
क्रिसमस के मौके पर ओडिशा के आर्टिस्ट ने 750 मिलीलीटर कांच की बोतल के अंदर ईसा मसीह (Jesus Christ) का मिनिएचर (छोटी मूर्ति) बनाया है. 4 इंच ऊंचे और 2 इंच चौड़े इस मिनिएचर को बनाने में उन्हें 7 दिन का समय लगा.
आज पूरी दुनिया में ईसाइयों के धार्मिक पर्व क्रिसमस को बड़ी ही धूमधाम से मनाया जा रहा है. वहीं, भारत के ओडिशा में एक आर्टिस्ट ने ईसा मसीह (Jesus Christ) का मिनिएचर (छोटी मूर्ति) बनाया है. वो भी 750 मिलीलीटर कांच की बोतल के अंदर. यह मिनिएचर 4 इंच ऊंचा और 2 इंच चौड़ा है.
खुर्दा जिले के रहने वाले एल ईश्वर राव ने ईसा मसीह के इस मिनिएचर को बनाया है. उन्होंने यीशु मसीह के साथ एक क्रॉस भी रखा है. साथ ही दो क्रिसमस के पेड़ भी बोतल के अंदर बनाए हैं. राव ने इस मिनिएचर को बनाने के लिए चॉक, शीशा और ग्लिटर पेपर का इस्तेमाल किया है. लघु मूर्तिकला को बनाने में उन्हें सात दिन लगे.
एक न्यूज एजेंसी के मुताबिक, 40 वर्षीय ईश्वर राव पिछले 25 वर्षों से इस कला का अभ्यास कर रहे हैं. वह बोतल के अंदर पेंसिल की निब और साबुन से भी मिनिएचर बनाने में माहिर हैं. इससे पहले उन्होंने महिला दिवस और हॉकी विश्व कप के दौरान पेंसिल निब पर एक महिला की मूर्ति और हॉकी विश्व कप बनाया था.
1999 में बनाया सबसे पहला मिनिएचर राव ने सबसे पहले साल 1999 में चॉक पर ताजमहल का मिनिएचर बनाया था. यह मिनिएचर उन्होंने अपने टीचर को गिफ्ट किया था. उन्होंने बताया, ''मैंने इस कला के लिए तब से प्रैक्टिस शुरू की जब मैं दूसरी कक्षा में पढ़ता था. जब मैं 12वीं कक्षा में हुआ तो सबसे पहले मैंने ताज महल का मिनिएचर बनाकर अपने टीचर को गिफ्ट किया था. वो मेरी कला से काफी प्रभावित हुए और उन्होंने मुझे बीके कॉलेज ऑफ आर्ट्स के प्रिंसिपल से मिलवाया. उनको भी मेरी ये कला काफी अच्छी लगी.''
4 साल पत्थर पर की कला की प्रैक्टिस आर्टिस्ट ईश्वर राव ने बताया कि मैंने चॉक के बाद 4 साल तक पत्थर पर इस कला की प्रैक्टिस की. 2011 में, राव ने 'ईश्वर आर्ट एंड क्राफ्ट सोशल फाउंडेशन' की शुरुआत की, जहां वे लघु कला को जारी रखते हुए छात्रों को मुफ्त में प्रशिक्षित करते हैं.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










