
Mera Swabhiman: 'मेरा स्वाभिमान' मुहिम खुद में आया क्या परिवर्तन, आजतक के दर्शक ने बताया
AajTak
आजतक के एंकर सुधीर चौधरी ने कुछ ही दिन पहले अपने कार्यक्रम ब्लैक एंड वाइट में मुहिम 'मेरा स्वाभिमान' शुरू किया था जो अब व्यापक रूप चुका है. देश भर से लोग इस मुहिम से जुड़ रहे हैं और वीडियो के जरिये अपने संदेश और सुझाव भी दे रहे हैं. आजतक के एक दर्शक ने अपना वीडियो संदेश भेजा और बताया कि इस मुहिम से जुड़ने के बाद उनके अंदर क्या बदलाव आया है.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










