
Melinda Gates से Divorce के बाद पहली बार नजर आए Bill Gates, हाथ में थी शादी की अंगूठी
Zee News
पत्नी मेलिंडा से तलाक के बाद 65 वर्षीय बिल गेट्स को शनिवार को मैनहट्टन के वेस्ट विलेज में ग्रीनविच होटल से निकलते हुए देखा गया. उनके हाथ में शादी की अंगूठी थी, जिसने सबका ध्यान खींचा.
मैनहट्टन: पत्नी मेलिंडा गेट्स (Melinda Gates) से तलाक लेने के बाद अरबपति बिल गेट्स (Bill Gates) पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आए हैं. चौंकाने वाली बात यह है कि इस दौरान उन्हें शादी की अंगूठी पहने देखा गया. इससे पहले उन्होंने 27 साल के वैवाहिक जीवन के बाद 3 मई 2021 को मेलिंडा गेट्स से तलाक लेने की घोषणा करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था. हाल ही में 65 वर्षीय बिल गेट्स को शनिवार को मैनहट्टन (Manhattan) के वेस्ट विलेज में ग्रीनविच होटल (Greenwich Hotel) से बाहर निकलते देखा गया. बिल गेट्स होटल में अपनी 18 वर्षीय बेटी फोएबे और उसके प्रेमी चेज फ्लिन के साथ होटल में आए थे. उन्होंने ग्रे कलर की पोलो शर्ट, नेवी पैंट और काले जूते पहने हुए थे और उन्होंने फेस मास्क भी लगाया हुआ था. वहीं उनके हाथ में शादी की अंगूठी भी थी. इससे पहले शुक्रवार को गेट्स, फोएबे और फ्लिन को न्यू जर्सी के नेवार्क हवाई अड्डे पर एक निजी जेट से उतरते हुए देखा गया था. बताया गया था कि इससे पहले गेट्स कैलिफोर्निया गोल्फ रिसॉर्ट में रह रहे थे, जहां उनके पास 12.5 मिलियन अमरीकी डॉलर का लग्जरी मेंशन है.
Shia Mosque Suicide Bombing: यह घटना शुक्रवार, 6 फरवरी को हुई. अज्ञात हमलावर ने मस्जिद के गेट पर रोके जाने के बाद खुद को विस्फोट से उड़ा लिया. धमाका इतना जोरदार था कि मस्जिद के अंदर शीशे टूट गए. वहीं चारों ओर मलबा फैल गया. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में मस्जिद के फर्श पर खून से लथपथ शव दिखाई दिए.

M1A2T Abrams Battle Tanks: ताइवान अमेरिका से कुल 108 M1A2T टैंक खरीद रहा है. इस डील की कीमत करीब 40.5 अरब ताइवानी डॉलर बताई जा रही है. ये टैंक उन पुराने बख्तरबंद वाहनों की जगह लेंगे. जो पिछले 20 साल से ज्यादा समय से सेवा में हैं. इनका मकसद उत्तरी ताइवान की ग्राउंड डिफेंस क्षमता को मजबूत करना है. पहली खेप के 38 टैंक दिसंबर 2024 में ताइपे पोर्ट पहुंचे थे.

F-15K fighter jet: दक्षिण कोरिया की वायुसेना के F-15K फाइटर जेट्स को 4+ जेनरेशन स्तर तक आधुनिक बनाया जाएगा. बोइंग इन विमानों में नया एवियोनिक्स और मिशन सिस्टम आर्किटेक्चर लगाएगा. इसके तहत नया रडार, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम, आधुनिक कम्युनिकेशन सिस्टम, मिशन कंप्यूटर और नए कॉकपिट डिस्प्ले शामिल होंगे. इससे इन विमानों की सर्विस लाइफ भी बढ़ जाएगी.



