
Meerut Metro: 3 कोच की ट्रेन, 120 KM स्पीड, एक साथ 700 यात्रियों का सफर, देखें दुहाई डिपो पहुंचा मेरठ मेट्रो का पहला सेट
AajTak
मेरठ मेट्रो का पहला ट्रेनसेट गाजियाबाद के दुहाई के NCRTC डिपो में पहुंच गया है. मेरठ मेट्रो के ट्रेन सेट को आधुनिक तरीके से मेक इन इंडिया मुहिम के तहत तैयार किया गया है.
मेरठ मेट्रो का पहला ट्रेन सेट गाजियाबाद के दुहाई डिपो पहुंच गया है. तीन कोच वाले इस ट्रेन सेट को बड़े ट्रेलरों पर लाया गया. दुहाई के NCRTC डिपो में पहुंचने के बाद इसे असेंबल किया जाएगा और कई तरह की टेस्टिंग भी की जाएगी. इसे 27 फरवरी की रात को दुहाई डिपो पहुंचाया गया.
हाल ही में एनसीआरटीसी के एमडी श्री विनय कुमार सिंह ने मेरठ मेट्रो ट्रेनसेट के फर्स्ट लुक का अनावरण किया था. कुछ समय पहले ही एल्स्टॉम के द्वारा गुजरात के सांवली में NCRTC को पहला ट्रेनसेट सौंपा गया था. ये पहली बार है, जब मेरठ मेट्रो का पहला ट्रेन सेट दुहाई के NCRTC डिपो में पहुंचा है.
मेरठ मेट्रो के ट्रेन सेट को आधुनिक तरीके से मेक इन इंडिया मुहिम के तहत तैयार किया गया है. ये ट्रेन सेट मॉर्डन डिजाइन के साथ, कम ऊर्जा खपत वाले, लाइटवेट, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम, स्वचालित ट्रेन सुरक्षा (एटीपी), स्वचालित ट्रेन नियंत्रण (एटीसी), और स्वचालित ट्रेन संचालन (एटीओ) की तकनीक पर आधारित हैं. इस मेट्रो ट्रेन की गति 120 किलोमीटर प्रति घंटा है.
मेरठ मेट्रो का लक्ष्य उत्तर प्रदेश के मेरठ के निवासियों के लिए एक सुरक्षित, तेज और आधुनिक परिवहन सेवा प्रदान करना है. इसके अलावा मेरठ मेट्रो ट्रेनसेट के आने के साथ ही मेरठ मेट्रो का ट्रायल रन जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा. आपके बता दें कि मेरठ मेट्रो कॉरिडोर 13 स्टेशनों के साथ 23 किमी की लंबाई में फैला हुआ है. वहीं मेरठ मेट्रो और सभी स्टेशनों का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










