
MCD Election: निकाय चुनाव के लिए BJP का मेगा प्लान, 'नमो' पर दांव
AajTak
दिल्ली नगर निगम चुनाव होने है और इससे पहले बीजेपी की ओर से एक मास्टर स्ट्रोक खेला गया है. दरअशल पीएम मोदी इन-सीटू झुग्गी पुनर्वास परियोजना के हिस्से के रूप में दिल्ली में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 3,024 नवनिर्मित फ्लैटों का उद्घाटन करेंगे. पीएमओ की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि यहां विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान, भूमिहिन कैम्प में झुग्गीवासियों को भी फ्लैटों की चाबियां सौंपी जाएंगी, दूसरी ओर दिल्ली में होने वाले निकाय चुनावों के चलते भारतीय जनता पार्टी ने एक नमो साइबर योद्धा अभियान की शुरुआत की है, जो ऑनलाइन वॉलंटियर के रूप में काम करेंगे.देखें वीडियो.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










