
MCD Election नजदीक, टीचर्स-डॉक्टर्स और पत्रकारों पर दांव लगाएगी कांग्रेस
AajTak
दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक आरक्षित महिलाओं सीटों के अलावा प्रतिष्ठित निष्ठावान और कर्मठ महिला कार्यकर्ताओं को सामान्य सीटों पर भी उम्मीदवारी का मौका मिलेगा.
दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर कभी भी चुनाव आयोग चुनाव की तारीखों का ऐलान कर सकता है. ऐसे में दिल्ली कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है. दिल्ली कांग्रेस हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन कर रही है. डिजिटल मेंबरशिप के तहत यह सम्मेलन किया जा रहा है, जिसके बाद उम्मीदवारों का चयन होगा.
कांग्रेस ने साफ कर दिया है कि हाईकमान का आदेश है कि निगम चुनावों में इस बार 50% युवा चेहरों को उम्मीदवार बनाया जाएगा. साथ ही बीजेपी और आम आदमी पार्टी को चुनावी मैदान में मात देने के लिए कांग्रेस महिला उम्मीदवारों पर ज्यादा दांव खेलेगी. दरअसल, दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक पिछले कुछ वक्त से दिल्ली में महंगाई, शराब नीति, पानी की किल्लत जैसे मुद्दे बढ़े हैं जो सीधे महिलाओं से जुड़े हैं, इसलिए कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं के जरिए लोगों तक पहुंचने की तैयारी कर रही है.
केजरीवाल सरकार को कांग्रेस ने बताया महिला विरोधी
दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार महिला विरोधी है. उनके कार्यक्रम, उनकी नीतियां समाज को अंधेरे में ढकेल रही है. शराब की नीति के चलते आए दिन घर बर्बाद हो रहे हैं. इसका खामियाजा महिलाओं को भुगतना पड़ रहा है. मुख्यमंत्री के आवास के बाहर आंगनवाड़ी महिलाएं 37 दिनों से हड़ताल कर रही है और सरकार का कोई भी मंत्री बाहर नहीं आता ताकि उनकी समस्या सुन सके इसलिए इस बार जनता सरकार को सबक सिखाएगी.
टीचर, डॉक्टर, वकील और पत्रकारों को कांग्रेस उतारेगी
इसके अलावा निगम चुनावों में जीत हासिल करने के लिए दिल्ली कांग्रेस कार्यकर्तओं के साथ साथ शिक्षक, डॉक्टर, वकीलों ओर पत्रकारों को निगम चुनाव में अपना उम्मीदवार बनाएगी. दिल्ली कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के मुताबिक पिछले दिनों राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी उसमें उन्होंने साफ कहा था कि बढ़ती बेरोजगारी आज युवाओ के लिए बड़ा मुद्दा है. आज यह युवा ही देश को आगे ले जा सकते हैं इसलिए युवाओं को आगे की कमान दी जाए.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










