MCD: दिल्ली में मेयर-डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीख का ऐलान, 18 अप्रैल तक नामांकन और 26 अप्रैल को वोटिंग
AajTak
नियम के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया को 30 अप्रैल से पहले तक पूरा करना जरूरी होता है. इससे पहले वर्ष 2022 में 4 दिसंबर को एमसीडी के चुनाव हुए थे और परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए गए थे. आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134 सीटें जीती थीं.
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है. बुधवार को चुनाव को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है. जिसमें कहा गया है कि मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव के लिए दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बैठक 26 अप्रैल सुबह 11 बजे अरुणा आसफ अली सभागार, चौथी मंजिल, ए-ब्लॉक, डॉ एसपी मुखर्जी सिविक सेंटर में होगी.
इससे पहले 9 अप्रैल को आम आदमी पार्टी के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा था कि मेयर शैली ओबेरॉय ने चुनाव के लिए 26 अप्रैल की तारीख तय की है. दरअसल, आम आदमी पार्टी (आप) की नेता शैली ओबेरॉय ने 31 मार्च को मेयर पद पर अपना 38 दिनों का कार्यकाल पूरा किया है.
नियम के मुताबिक, चुनाव प्रक्रिया को 30 अप्रैल से पहले तक पूरा करना जरूरी होता है. इससे पहले वर्ष 2022 में 4 दिसंबर को एमसीडी के चुनाव हुए थे और परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए गए थे. आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134 सीटें जीती थीं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और आम आदमी पार्टी के बीच काफी तकरार के बाद चौथे प्रयास में शेली ओबेरॉय को दिल्ली का मेयर चुना गया था. इससे पहले तीन बार प्रयास हुए, लेकिन विरोध-प्रदर्शन के चलते चुनाव नहीं हो सका था. मेयर चुनाव के लिए इसी साल पहले 6 जनवरी को, दूसरी बार 24 जनवरी को और तीसरी बार 6 फरवरी को बैठक हुई थी.
एक अप्रैल से शुरू होता है MCD का सत्र
दिल्ली नगर निगम एक्ट के मुताबिक हर बार 1 अप्रैल से निगम का सत्र शुरू होता है और पहली बैठक में मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी के 6 सदस्यों का चुनाव होता है. लेकिन निगम में अप्रत्याशित घटना क्रम के चलते इस बार स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव नहीं होगा. मेयर और डिप्टी मेयर का कार्यकाल 31 मार्च को नए मेयर चुने जाने तक दोनों अपने पद पर बने रहेंगे.
कौन होगा पीठासीन अधिकारी?

नेपाल के खोटांग में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है. एक को मामूली चोट आई है, जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं. यह हेलीकॉप्टर सुबह 11 बजे काठमांडू से पांच यात्रियों को लेकर उड़ा था और लैंडिंग के दौरान केपिलासगढी गांवपालिका-2, खार्ताम्छा के बालाबेसी क्षेत्र में 11 बजकर 51 मिनट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए एक ही परिवार के लोग सवार थे.

Eid Ul Fitr 2026: ईद-उल-फितर मुस्लिम समुदाय का सबसे खास त्योहार है, जो रमज़ान के महीने के रोज़े रखने के बाद मनाया जाता है. ईद की तारीख शव्वाल महीने का चांद दिखाई देने पर तय होती है. फिलहाल इस खास मौके पर आप अपने दोस्तों-रिश्तेदारों और प्रियजनों को सोशल मीडिया के जरिए खास मैसेज भेजकर ईद की मुबारकबाद दे सकते हैं.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि अली लारीजानी के जाने से ईरान की व्यवस्था प्रभावित नहीं होगी और संघर्ष जारी रहेगा. उन्होंने इस युद्ध के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर भी सख्त रुख दिखाते हुए उन्होंने इस जलमार्ग से अमेरिका, इजरायल और उसके सहयोगियों की जहाजें नहीं गुजरने देने की बात कही.

ईरान में कल लारीजानी की हमले में मौत के बाद इस वक्त महायुद्ध महाभीषण मोड़ पर पहुंच चुका है. IDF ने पुष्टि की है कि कुछ ही देर पहले, ईरान से इज़राइल की ओर मिसाइलें दागी गई हैं. इस खतरे को रोकने के लिए डिफेंस सिस्टम सक्रिय हो गया है. होम फ्रंट कमांड ने संबंधित क्षेत्रों में लोगों के मोबाइल फ़ोन पर सीधे तौर पर एक प्रारंभिक निर्देश जारी किया है.









