
MCD चुनाव: 56 फीसदी उम्मीदवार 12वीं पास, 80 स्कूल ही नहीं गए और 556 करोड़पति
AajTak
MCD elections: दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 4 दिसंबर को वोटिंग होगी. इस चुनाव में 1336 प्रत्याशी मैदान में हैं. एडीआर ने इनके हलफनामों का विश्लेषण किया है, जिसमें कई रोचक जानकारियां सामने आई हैं. इस चुनाव में 80 कैंडिडेट ऐसे हैं, जो कभी स्कूल नहीं गए. वहीं 56 फीसदी उम्मीदवार केवल 12वीं पास हैं. वहीं 556 उम्मीदवार करोड़पति हैं.
दिल्ली नगर निगम चुनाव में बेहतर बुनियादी सुविधाओं के वादे करने वाले प्रत्याशियों की कुंडली सामने आ चुकी है. एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में इन प्रत्याशियों से जुड़ी कई हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है. रिपोर्ट में पता चला है कि इस एमसीडी चुनाव में किस्मत आजमा रहे प्रत्याशियों में 56 फीसदी ऐसे हैं, जो केवल 12वीं पास हैं. इतना ही नहीं 60 उम्मीदवार तो ऐसे हैं, जो कभी स्कूल ही नहीं गए, छह प्रत्याशी पीएचडी हैं और 12 उम्मीदवार ने डिप्लोमा कर रखा है. सिर्फ 36 फीसदी यानी 487 उम्मीदवारों ने ही उच्च शिक्षा हासिल की है. 20 ऐसे हैं, जो साक्षर हैं लेकिन कभी स्कूल नहीं गए हैं.
दिल्ली राज्य चुनाव आयोग के पास जमा 1336 उम्मीदवारों के हलफनामों के विश्लेषण के आधार पर एडीआर ने यह रिपोर्ट तैयार की है. इस चुनाव में 556 प्रत्याशी करोड़पति हैं. अगर टॉप-10 अमीर कैंडिडेट की बात की जाए तो इसमें कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं है, जबकि भाजपा के 5, AAP के 3 और दो निर्दलीय कैंडिडेट हैं. दिल्ली नगर निगम चुनाव 4 दिसंबर को होना है.
बीजेपी के 65%, AAP के 60% प्रत्याशी करोड़पति
ADR की रिपोर्ट के मुताबिक इस चुनावी रण में उतरने वालों में से कुछ उम्मीदवार ऐसे हैं, जो करोड़पति हैं. रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के पास सबसे ज्यादा करोड़पति कैंडिडेट हैं. इसके बाद आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का नंबर है. सबसे अमीर कैंडिडेट की टॉप-3 की लिस्ट में दो उम्मीदवार बीजेपी के तो एक कैंडिडेट आम आदमी पार्टी का है.
रिपोर्ट के मुताबिक आम आदमी पार्टी के तीन उम्मीदवारों पर सबसे ज्यादा देनदारी है, जबकि 2 निर्दलीय उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने अपनी प्रॉपर्टी शून्य घोषित की है. रिपोर्ट में कहा गया है कि एक निर्दलीय, एक कांग्रेस और एक बसपा के उम्मीदवार के पास सबसे कम संपत्ति है.
एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक बीजेपी के 249 उम्मीदवारों में से 162 (65 प्रतिशत), आम आदमी पार्टी के 248 में से 148 (60 प्रतिशत) और कांग्रेस के 245 उम्मीदवारों में से 107 (44 प्रतिशत) ने एक करोड़ से अधिक मूल्य की संपत्ति घोषित की है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








