
MBBS फर्स्ट ईयर के 5 छात्रों की सड़क हादसे में मौत, बस से टकराने के बाद कार के उड़ गए परखच्चे
AajTak
केरल में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले पांच छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई. उनकी कार रोडवेज बस से टकरा गई थी, जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए. जबकि बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं.
केरल के अलाप्पुझा में हुए भीषण हादसे में मेडिकल की पढ़ाई करने वाले पांच छात्रों की मौत हो गई. छात्र जिस कार में सवार थे, उसकी रोडवेज बस से आमने-सामने टक्कर हुई थी. इस एक्सीडेंट में कार के बुरी तरह परखच्चे उड़ गए. कार की स्थिति का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उसके अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालने के लिए कार को काटना पड़ा.
जानकारी के मुताबिक, ये हादसा सोमवार की रात करीब 10 बजे हुआ था. जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस वक्त एक घंटे से भारी बारिश हो रही थी. हादसे में कार पूरी तरह नष्ट हो गई. मृतक अलाप्पुझा के टीडी मेडिकल कॉलेज के छात्र थे और एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहे थे. इस हादसे में बस में सवार कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें अस्पताल भेज दिया गया था.
डिवाइडर से टकराई, दूसरी लेन में पहुंच गई, फिर ट्रक ने रौंदा...Kannauj में स्कॉर्पियो सवार 5 लोगों की मौत की कहानी
लक्षद्वीप और केरल के रहने वाले थे छात्र
अधिकारियों ने बताया कि मृतकों की पहचान देवनंदन, मुहम्मद इब्राहिम, आयुष शाजी, श्रीदीप वलसन और मुहम्मद जब्बार के रूप में हुई है. इनमें से देवनंदन और इब्राहिम लक्षद्वीप के रहने वाले हैं, जबकि आयुष, श्रीदीप और जब्बार केरल ही रहने वाले थे. उनके परिजनों को इस हादसे की जानकारी दे दे गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

आज सबसे पहले आपको ये बताएंगे कि हाफ सीजफायर' के बाद अमेरिका की बातचीत ईरान के किस Respected Leader से चल रही है. डोनाल्ड ट्रंप बार-बार इस बात का दावा कर रहे हैं. लेकिन आज ईरान ने पूछा है कि वो Respected Leader कौन है. और Respected Leader से बातचीत चल रही है तो पाकिस्तान के जरिये 15 शर्तों का प्रस्ताव क्यों भेजा है. उससे भी बड़ी बात ये है कि ईरान ने अमेरिका के प्रस्ताव को कूड़ेदान में फेंकते हुए सुपर पावर अमेरिका को अपनी शर्तें बता दी हैं. और कहा है कि सीजफायर छोड़ो, अब ईरान तभी रुकेगा जब अमेरिका उसकी 5 शर्तें मानेगा. इन शर्तों में ईरान ने कहा कि उसे युद्ध में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना मिलना चाहिए. ईरान की टॉप लीडरशिप पर हमले बंद होने चाहिए, सारे प्रतिबंध हटाए जाने चाहिए. ईरान को स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज का कानूनी अधिकार मिलना चाहिए.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.










