
Maybach GLS 600: पावरफुल इंजन... 4.9 सेकंड में रफ्तार! लॉन्च हुई 9 गियर वाली ये खूबसूरत कार
AajTak
Mercedes-Maybach GLS 600 के नए फेसलिफ्ट मॉडल में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. 4.0 लीटर के V8 इंजन से लैस ये कार पहले से और भी ज्यादा बेहतर हो गई है. कंपनी का दावा है कि, ये कार महज 4.9 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 250 किमी प्रतिघंटा है.
मर्सिडीज-बेंज ने भारत में मेबैक जीएलएस 600 (Maybach GLS 600) के नए फेसलिफ्ट मॉडल को लॉन्च किया है. आकर्षक लुक और दमदार फीचर्स से लैस इस कार की शुरुआती कीमत 3.35 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है. अपडेटेड मेबैक जीएलएस में कंपनी ने कुछ कॉस्मेटिक अपडेट्स दिए हैं. इसमें बिल्कुल नया इंटीरियर और अपहोल्स्ट्री दिया गया है.
बाहर की तरफ, मेबैक जीएलएस 600 में अब थोड़े बहुत ही बदलाव देखने को मिलते हैं. इसमें बिल्कुल नया बम्पर, एयर इनटेक ग्रिल पर मेबैक लोगो पैटर्न दिया गया है. पीछे की तरफ, इसमें LED सिग्नेचर टेल-लैंप और मेबैक-स्पेशल टेल पाइप दी गई है. बतौर स्टैंडर्ड ये कार ब्लैक, पोलर व्हाइट और सिल्वर मेटालिक कलर ऑप्शन में आती है. डुअल-टोन पेंट शेड का भी विकल्प मिलता है. कंपनी ने स्टैंडर्ड मॉडल में 22 इंच का व्हील दिया है. इसके अलावा क्लासिक डीप-डिश मोनोब्लॉक 23-इंच मेबैक व्हील का भी विकल्प उपलब्ध है.
कैसा है केबिन:
Maybach GLS 600 के केबिन में भी कंपनी ने कॉस्मेटिक बदलाव किए हैं. हालांकि ज्यादा फोकस सॉफ्टवेयर और ट्रिम ऑप्शन पर ही देखने को मिलता है. इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, नए डिज़ाइन का AC वेंट, लेटेस्ट जेनरेशन MBUX सॉफ्टवेयर और नए ग्रॉफिक्स इस कार को बेहतर बनाते हैं. कुछ अतिरिक्त फीचर्स में फिंगरप्रिंट सेंसर और हैंड गेस्चर को शामिल किया गया है. इससे यूजर कुछ फीचर्स को महज एक टच से ही ऑपरेट कर सकता है.
कार की पिछली सीट पर वेंटिलेशन और मसाल फंक्शन दिया गया है और कंपनी का कहना है कि ये सीट 43.5 डिग्री तक रिक्लाइन हो सकता है. जो कि लंबी दूरी की यात्राओं में कम्फर्टेबल राइड प्रदान करता है. मर्सिडीज़ ने इसमें बर्मेस्टर सराउंड साउंड सिस्टम, एमबक्स हाई-एंड रियर सीट एंटरटेनमेंट सिस्टम, हाई-बीम असिस्ट के साथ मल्टीबीम LED, थर्मल और नॉईज़ इंसुलेशन के साथ गार्ड 360-डिग्री बर्गलरी-रज़िस्टैंट लैमिनेटेड सेफ्टी ग्लास, कम्फर्ट पैकेज, अपग्रेडेड पार्किंग सिस्टम, पार्किंग जेन 5.0 और अपग्रेडेड स्टीयरिंग व्हील जैसे फीचर्स दिए हैं.
पावर और परफॉर्मेंस:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










