
May 2022 Festival List: अक्षय तृतीया-ईद के बाद मई में आएंगे ये बड़े व्रत-त्योहार, विवाह के अबूझ मुहूर्त भी जानें
AajTak
मई की शुरुआत में ईद और अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख त्योहार मनाए गए हैं और अभी कई व्रत-त्योहार आने बाकी हैं. शादी-विवाह के मुहूर्त के लिहाज से भी ये महीना बहुत खास रहने वाला है. मई के महीने में शादी-विवाह के लिए कई अबूझ मुहूर्त होंगे.
मई का महीना शुरू हो चुका है और ये माह व्रत-त्योहारों से भरा रहेगा. महीने की शुरुआत में ईद और अक्षय तृतीया जैसे प्रमुख त्योहार मनाए गए हैं और अभी कई व्रत-त्योहार आने बाकी हैं. शादी-विवाह के मुहूर्त के लिहाज से भी ये महीना बहुत खास रहने वाला है. मई के महीने में शादी-विवाह के लिए कई अबूझ मुहूर्त होंगे. आइए आपको इस महीने के व्रत-त्योहार और विवाह की शुभ तिथियों के बारे में बताते हैं.
मई के व्रत त्योहारों की लिस्ट मंगलवार, 3 मई- ईद मंगलवार, 3 मई- अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती बुधवार, 4 मई- विनायक चतुर्थी व्रत रविवार 8 मई - गंगा सप्तमी मंगलवार, 10 मई- सीता नवमी और जानकी जयंती गुरुवार, 12 मई- मोहिनी एकादशी व्रत शुक्रवार, 13 मई- प्रदोष व्रत शनिवार, 14 मई- नृसिंह चतुर्दशी व्रत रविवार15 मई- व्रत की पूर्णिमा सोमवार, 16 मई- वैशाखी पूर्णिमा, चंद्र ग्रहण गुरुवार, 19 मई- गणेश चतुर्थी व्रत गुरुवार, 26 मई- अचला एकादशी व्रत शुक्रवार, 27 मई- प्रदोष व्रत शनिवार, 28 मई- शिव चतुर्दशी व्रत सोमवार, 30 मई- सोमवती अमावस्या, ज्येष्ठ अमावस्या, वट सावित्री व्रत और शनि जयंती
मई में विवाह के शुभ मुहूर्त मई के महीने में शादी-विवाह के लिए कई शुभ तिथियां पड़ रही हैं. विवाह के लिए 2 से 4 मई का अच्छा मुहूर्त रहेगा. इसके बाद 9 से 20 मई भी शादियों का मुहूर्त है. फिर 24 से 26 मई तक शादियां होंगी. महीने का आखिरी मुहूर्त 31 मई को होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










