
Mauni Amavsaya 2022 : कब है मौनी अमावस्या का पावन पर्व, जानें डेट, टाइम और महत्व
ABP News
Mauni Amavsaya 2022 : हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या को सभी अमावस्या में विशेष माना गया है. पंचांग के अनुसार मौनी अमावस्या कब है, जानते हैं.
Mauni Amavsaya 2022 : शास्त्रों में अमावस्या की तिथि को विशेष बताया गया है. माघ मास की कृष्ण पक्ष में पड़ने वाली अमावस्या की तिथि को मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. सभी अमावस्या की तिथियों में मौनी अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व बताया गया है. इसे माघी अमावस्या भी कहा जाता है. इस तिथि पर पवित्र नदी में स्नान करना अत्यंत शुभ माना गया गया है. इस दिन गंगा स्नान का विशेष महत्व है.
गंगा नदी का जल बन जाता है अमृतमौनी अमावस्या को लेकर धार्मिक मान्यता है कि इस तिथि पर गंगा नदी का जल अमृत के समान हो जाता है. इस दिन गंगा में स्नान करने से सभी पाप मिट जाते हैं. साथ ही, निरोगी काया प्राप्त होती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है.













