
Mau: मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशां अंसारी पर कसा शिकंजा, मऊ पुलिस ने दर्ज किया केस, जानें पूरा मामला
AajTak
मऊ पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी आफसा अंसारी पर एक और मामला दर्ज किया है. अफसा अंसरी पर आरोप है कि उसने जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया. उन्होंने कोर्ट के समक्ष न तो आत्मसमर्पण किया, न ही गिरफ्तारी दी. वह गैंगस्टर एक्ट के तहत धारा 3 (1) में दक्षिण टोला थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित और वंचित आरोपी हैं.
उत्तर प्रदेश की मऊ पुलिस ने माफिया मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी पर एक और मामला दर्ज किया है. यह मुकदमा गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने पर रविवार को दक्षिण टोला थाना में दर्ज किया गया. इससे पहले कोर्ट ने अफशा अंसारी को फरार और भगोड़ा घोषित किया था.
अफशा अंसरी पर आरोप है कि उसने जानबूझकर कोर्ट के आदेश का उल्लंघन किया. उन्होंने कोर्ट के समक्ष न तो आत्मसमर्पण किया, न ही गिरफ्तारी दी. वह गैंगस्टर एक्ट के तहत धारा 3 (1) में दक्षिण टोला थाना में प्रथम सूचना रिपोर्ट में नामित और वंचित आरोपी हैं.
अफशा को गिरफ्तार करने के लिए मऊ पुलिस की दो टीमों ने गाजीपुर स्थित उनके घर पर छापेमारी की. मगर, अफशा अंसारी का अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है. अफशा गिरफ्तार या न्यायालय में हाजिर नहीं हुईं, तो उनकी चल और अचल संपत्ति की कुर्की कर दी जाएगी.
मामले की जानकारी देते हुए मऊ के सीओ धनंजय मिश्रा ने बताया, “आरोपी अफशा अंसारी की गिरफ्तारी के लिए कई जगह छापेमारी की गई. वो लगातार गिरफ्तारी से बच रही हैं. माननीय न्यायालय गैंगस्टर एक्ट मऊ से इनके विरुद्ध 82 सीआरपीसी और एनबीडब्ल्यू का आदेश मिला है. आरोप है कि अफशा ने जानबूझकर न्यायालय के आदेश का उल्लंघन किया.”
सीओ ने आगे बताया, “अफशा अंसारी ने उच्चतम न्यायालय में अपनी रिहाई के लिए आवेदन किया था. हालांकि, अफशा की अपराधिक पृष्ठभूमि और इनके परिवारिक अपराधिक पृष्ठभूमि को देखते हुए कोई राहत प्रदान नहीं की गई है. वह लगातार गिरफ्तारी से बच रही हैं.”

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.

IRAN-USA-ISRAEL War की वजह से देश में रसोई गैस सिलेंडर की कमी की खबरें देश भर से आ रही हैं. गैस की किल्लत को लेकर आज भोपाल और लखनऊ में प्रदर्शन भी हुए. मुंबई में लोगों के लिए खाने पीने की चीजें महंगी हो गई हैं. इन खबरों के बीच एक अच्छी खबर आ रही है कि गैस टैंकर से भरे दो जहाज आज भारत पहुंचे। देखें वीडियो.

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसी है भारत की 3 लाख मीट्रिक टन LPG, सरकार ने बताया जहाजों का 'एग्जिट प्लान'
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे भारतीय जहाजों को लेकर भारत सरकार के अधिकारियों ने मंगलवार को प्रेस ब्रीफिंग में ताजा अपडेट दिया. शिपिंग मिनिस्ट्री के स्पेशल सेक्रेटरी राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि होर्मुज में अब भी भारतीय ध्वज वाले करीब 22 जहाज फंसे हैं, जिनमें से 6 लिक्विड पेट्रोलियम गैस कैरियर हैं. इन जहाजों की भी होर्मुज से सुरक्षित निकासी के लिए ईरान के साथ बातचीत चल रही है.







