
Matthew Wade Angry Video IPL 2022: OUT दिए जाने पर भड़के मैथ्यू वेड, ड्रेसिंग रूम में की तोड़फोड़, हेलमेट फेंक कर मारा, Video
AajTak
गुजरात टाइटन्स के मैथ्यू वेड अंपायर के फैसले से खफा दिखे. पवेलियन जाते वक्त उन्होंने ग्लेन मैक्सवेल और विराट कोहली से भी बात की. बाद में ड्रेसिंग रूम में उनका गुस्सा फूट पड़ा.
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटन्स (GT) के बीच अहम मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच का असर प्लेऑफ पर पड़ेगा, लेकिन यहां पर एक विवाद हो गया. गुजरात टाइटन्स के मैथ्यू वेड (Matthew Wade) आउट दिए जाने पर इतना खफा हो गए कि ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद उन्होंने तोड़फोड़ करना शुरू कर दी. गुजरात टाइटन्स की पारी के छठे ओवर में जब ग्लेन मैक्सवेल बॉलिंग करने आए तब दूसरी बॉल पर मैथ्यू वेड LBW आउट हुए. ग्लेन मैक्सवेल की लेंथ बॉल पर मैथ्यू वेड स्वीप खेलने लगे थे, लेकिन बॉल सीधा पैड पर लगी. फील्ड अंपायर ने इसे आउट दिया था.
Mathew Wade breaking stuff in anger inside dressing room 😱 pic.twitter.com/R77PvyawSU
मैथ्यू वेड ने यहां रिव्यू लिया और थर्ड अंपायर ने रिप्ले देखने के बाद भी इसे आउट ही करार दिया. यहां पर ही मैथ्यू वेड खफा हो गए, पहले उन्होंने बॉलर ग्लेन मैक्सवेल से बात की. बाद में पवेलियन जाते वक्त उन्हें विराट कोहली के साथ बात करते हुए देखा गया.
Angry Mathew Wade after his dismissal #Wade #IPL2022 #IPL #RCBvsGT 📸: Disney+Hotstar pic.twitter.com/mrNXSc0alP
लेकिन बवाल तब हुआ, जब मैथ्यू वेड ड्रेसिंग रूम में पहुंचे. यहां पहुंचने के बाद उन्होंने गुस्से में हेलमेट फेंक कर मारा, इसके बाद बल्ला भी जमीन पर पटका. यहां तक कि मैथ्यू वेड बल्ले से कई चीज़ों को तोड़ते हुए भी दिखाई दिए. मैथ्यू वेड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो गया है.

आज विशेष में बात इजरायल की. जहां ईरान के हमलों की इंटेंसिटी बढ़ी हुई है. ईरान लगातार इजरायल पर मिसाइल और ड्रोन से अटैक कर रहा है. लेकिन इजरायल ने अपना सिस्टम ही ऐसा डेवेलप किया हुआ है कि ईरान के भीषण हमलों के बाद भी इजरायल में इतना नुकसान नहीं हो रहा है. भले ही ईरान के हमलों में इमारतें तबाह हो रही हों, गाड़ियों की क्षति हो रही हो. लेकिन लोगों की जान बची हुई है. इजरायल ने कैसे ईरान के हमलों से बचने की तैयारी की हुई है.

सीजेआई सूर्यकांत एक मामले की सुनवाई के दौरान उस वक्त नाराज हो गए, जब याचिकाकर्ता निखिल कुमार पुनिया के पिता ने CJI के भाई को फोन कर दिया. मामला बौद्ध धर्म अपनाकर अल्पसंख्यक आरक्षण मांगने से जुड़ा है. सुप्रीम कोर्ट पहले ही इसे 'नए तरह का धोखा' बताते हुए जांच के आदेश दे चुका है. सीजेआई ने इसे गंभीर कदाचार मानते हुए अवमानना की चेतावनी दी.

युद्ध को लेकर आखिर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चाहते क्या हैं, उनकी रणनीति क्या है? दुनिया के मन में ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं. एक ओर ट्रंप ने ईरान में सत्ता परिवर्तन और अच्छी बातचीत होने और होर्मुज पर गिफ्ट मिलने की बात की है. पाकिस्तान के जरिये ईरान को 15 सूत्री प्रपोजल भेजे जाने का भी दावा है. तो दूसरी ओर पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैनिकों की तैनाती बढ़ रही है. अमेरिका के 1000 अतिरिक्त हवाई सैनिक वहां भेजे जाने की रिपोर्ट्स हैं. पिछले हफ्ते 3 युद्धपोतों के साथ अतिरिक्त नौसैनिकों के रवाना होने की खबर आई थी. अमेरिकी कैंप से आ रहे विरोधाभाषी दावों के बीच ईरान के तेवर कड़े हैं. ईरान बातचीत से इनकार कर रहा है.

Indore Viral Video Truth: इंदौर में पेट्रोल-डीजल की किल्लत की अफवाहों के बीच 149 रुपये लीटर पेट्रोल बिकने के एक वीडियो ने आग में घी डालने का काम किया. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो ने न केवल जनता को डराया, बल्कि प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए. हालांकि, जब जांच हुई तो कहानी के पीछे का तकनीकी सच कुछ और ही निकला.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.







