
Mathura: डिवाइडर से टकराई बस में जा घुसी स्विफ्ट, यमुना एक्सप्रेसवे पर कार में सवार 5 लोग जिंदा जले
AajTak
यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज सुबह एक दर्दनाक घटना हो गई. यहां प्राइवेट बस और एक स्विफ्ट कार में भिड़ंत हो गई. जिसके बाद दोनों वाहनों में आग लग गई. आग लगने के चलते कार सवार पांच लोग जिंदा जल गए.
मथुरा के थाना महावन इलाके में यमुना एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हो गया. यहां एक डबल डेकर स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, तभी पीछे आ रही स्विफ्ट डिजायर कार बस से भिड़ गई. जिसके चलते दोनों वाहनों में आग लग गई. इस घटना में कार सवार पांच लोगों की जलकर मौत हो गई. सूचना पाकर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.
जानकारी के मुताबिक, आगरा की ओर से नोएडा जा रही प्राइवेट बस डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तिरछी हो गई. इसी बीच पीछे से आ रही एक स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी. टक्कर के साथ ही बस के डीजल टैंक में आग लग गई. इस आग की चपेट में कार भी आ गई. कार सवार पांच लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला. आग में जलकर कार के अंदर ही पांचों की मौत हो गई.
हादसे के बाद बस और कार धू-धू कर जलने लगे. बस यात्री तो कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे लेकिन कार सवार लोगों को मौका नहीं मिला. कार के अंदर ही वो जिंदा जल गए. डबल डेकर बस में करीब 50 यात्री सवार थे. दुर्घटना में कुछ यात्री घायल हुए हैं. उन्हें इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है.
घटना की सूचना मिलते ही फौरन आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए. खुद डीएम और एसएसपी घटनास्थल पहुंचे. फिलहाल, मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं.
एसएसपी ने बताया- ये हादसा आज सुबह महावन थाना के आगरा-नोएडा पटरी पर माइलस्टोन 117 के पास हुआ है. बस का टायर पंचर होने से वह अनियंत्रित हो गई, तभी पीछे से स्विफ्ट कार उससे भिड़ गई. भिड़ंत के बाद दोनों गाड़ियों में आग लग गई. आग इतनी तेज थी कि कार सवार बाहर नहीं निकल पाए. झुलसने से 5 सवारियों की मौत हुई है. कुछ बस यात्री भी घायल हुए हैं. फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है. जांच-पड़ताल की जा रही है.

पिछले 18 दिनों से अमेरिका, इजरायल और ईरान के युद्ध का मोर्चा खुला हुआ है. और उधर पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ जंग का एक और फ्रंट खोल दिया है. बीती रात पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक करके एक अस्पताल के 400 मरीज मार डाले. पाकिस्तान को ये लग रहा है कि जब दुनिया का ध्यान ईरान पर है तो वो अफगानिस्तान में कत्लेआम मचा सकता है. और वो इससे बच जाएगा. लेकिन ऐसा होगा नहीं. क्योंकि अब तालिबान ने भी अपने निर्दोष नागरिकों की हत्या का बदला लेना की कसम खा ली है.

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया कि इजरायल ने ईरान के अली लारिजानी और बसीज कमांडर को मार गिराया है. उन्होंने कहा कि इन हमलों का मकसद ईरान की व्यवस्था को कमजोर करना है. नेतन्याहू के अनुसार, अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ मिलकर सैन्य सहयोग जारी है और आगे भी कई बड़ी योजनाएं तैयार हैं.

आज ममता ने ऐलान किया कि, वो नंदीग्राम से नहीं बल्कि भवानीपुर से ही चुनाव लड़ेंगी. यानी एक बार फिर ममता vs शुभेंदु का राउंड 2 देखने को मिलेगा. इधर, ममता बनर्जी बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले को लेकर लेकर बेहद खफा हैं. पहले उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को चिट्ठी लिखकर तबादलों को चुनाव से प्रेरित बताया और आज तो सीधे सीधे चुनाव आयोग को बीजेपी आयोग करार दे दिया. ममता और टीएमसी लगाकर दावा कर रहीं हैं कि, बीजेपी चुनाव जीतने के लिए चुनाव आयोग का सहारा ले रही है. जबकि, बीजेपी इसे ममता की हताशा बता रही है.

बिहार 5 सीटों के लिए हो रहे राज्यसभा चुनाव में एनडीए ने बंपर जीत हासिल की है. एनडीए ने राज्यसभा की पांचों सीटों पर जीत हासिल करके महागठबंधन को एक और बड़ा झटका दिया है. बिहार से राज्यसभा के लिए 5 सीटों पर चुनाव हुए जिसमें बिहार के सीएम नीतीश कुमार, बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, उपेंद्र कुशवाहा ने जीत दर्ज की है.

'ईरान से कोई खतरा नहीं था, मैं जंग के खिलाफ...', सीनियर ऑफिसर ने चिट्ठी लिखकर ट्रंप को भेजा इस्तीफा!
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के फैसले पर यूं तो सवाल उठ रहे थे. लेकिन इसका मुखर विरोध पहली बार हुआ है. अमेरिका के काउंटर टेररिज्म सेंटर के डायरेक्टर ने ट्रंप की नीतियों पर तीखी टिप्पणी की है और कहा है कि ईरान से अमेरिका को फिलहाल किसी तरह का खतरा नहीं था.








