
Maruti Wagon R: 24 साल पहले भारत में लॉन्च हुई थी ये कार, क्रेज आज भी बरकरार! बिक गईं 30 लाख गाड़ियां
AajTak
Maruti Wagon R को कंपनी ने 24 साल पहले घरेलू बाजार में लॉन्च किया था. इस कार को उस वक्त Hyundai Santro के जवाब में पेश किया था. ये वो दौर था जब ज्यादातर महंगी कारों में ही पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधाएं दी जाती थीं.
मारुति सुजुकी, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है. कम कीमत, बेहतर माइलेज और लो-मेंटनेंस वाली कारों को पेश करने के लिए मशहूर इस ब्रांड का कोई दूसरा सानी नहीं है. अब तक कंपनी ने बिक्री के मामले में कई कीर्तिमान स्थापित किए हैं, आज उस फेहरिस्त में एक और नया अध्याय जुड़ गया है. मारुति सुजुकी ने घोषणा की है कि, कंपनी ने अपनी मशहूर हैचबैक कार Maruti WagonR के 30 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर ली है. ये बाजार में उपलब्ध उन कारों में से एक है जिसकी बिक्री लगातार बेहतर रही है.
Maruti Wagon R जिसे 'टॉल ब्वॉय' के नाम से जाना जाता है, दशकों से घरेलू बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है. इसका थर्ड जेनरेशन मॉडल इस समय बेचा जा रहा है जो कि अपने सेग्मेंट में काफी मशहूर है. मौजूदा मॉडल की कीमत 5.54 लाख रुपये से शुरू होती है और ये कार दो पेट्रोल इंजन के साथ ही कंपनी फिटेड CNG वेरिएंट में भी बिक्री के लिए उपलब्ध है.
जब पहली बार लॉन्च हुई Wagon R:
मारुति सुजुकी ने 18 दिसंबर 1999 को वैगनआर के फर्स्ट जेनरेशन मॉडल को पहली बार घरेलू बाजार में लॉन्च किया था. उस वक्त बाजार में मारुति ऑल्टो नहीं आई थी, और Maruti 800 का बोलबाला था. तकरीबन 24 साल से मारुति वैगनआर बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है. भारत में निर्मित वैगन आर को "मारुति" मॉनिकर को हटाकर बांग्लादेश, भूटान, नेपाल और श्रीलंका सहित कई पड़ोसी देशों में भी निर्यात किया जाता है.
Wagon R को कंपनी ने उस वक्त Hyundai Santro के जवाब में बाजार में उतारा था. वैगन आर ने देश में तेजी से लोकप्रियता हासिल की क्योंकि इस कार में बेहतर स्पेस मिलता था. लंबी दूरी यात्राओं के लिए इस कार को सबसे मुफीद माना जाने लगा. इस कार में पावर विंडो और पावर स्टीयरिंग जैसी सुविधाओं को शामिल किया गया था, जो कि नब्बे के दशक में ज्यादातर लग्ज़री और महंगी कारों में ही देखने को मिलता था.
कैसी रही Wagon R की बिक्री की रफ्तार:

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










