
Maruti Wagon R का फ्लेक्स-फ्यूल अवतार, बेहद कम खर्च में चलेगी ये कार! जानिए कंपनी का प्लान
AajTak
Maruti Wagon R का ये नया फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल ऑटो एक्सपो में प्रदर्शित किया गया है. इस कार में मैकेनिकल कंपोनेंट्स के अलावा अन्य कंपोनेंट्स जैसे कि, इंजन मैनेजमेंट सिस्टम, अपग्रेड फ्यूल इंजेक्टर्स इत्यादि को भी नए तरह से विकसित किया गया है.
मारुति सुजुकी इंडिया ने ऑटो एक्सपो में अपनी मशहूर टॉल ब्वॉय कही जाने वाली हैचबैक कार Wagon R के नए फ्लेक्स-फ्यूल वर्जन के प्रोटोटाइप को पेश किया है. नए लुक और फ्लेक्स-फ्यूल स्टीकर से सजी ये कार मारुति के पोडियम में आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. इससे पहले इस कार को दिसंबर 2022 में सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (SIAM) टेक्नोलॉजी प्रदर्शनी में भी प्रदर्शित किया गया था. मॉडल को सुजुकी मोटर कॉर्पोरेशन, जापान के सपोर्ट के साथ मारुति के स्थानीय इंजीनियरों द्वारा स्वदेशी रूप से विकसित किया गया है. यह कार 20 प्रतिशत (E20) और 85 प्रतिशत (E85) ईंधन के बीच इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर चल सकती है.
कंपनी ने कोल्ड स्टार्ट असिस्ट के लिए हीटेड फ्यूल रेल और इथेनॉल प्रतिशत का पता लगाने के लिए इथेनॉल सेंसर जैसी नए फ्यूल सिस्टम तकनीक को डिजाइन किया है, जो इंजन को हाई इथेनॉल मिश्रणों (E20-E85) के साथ अधिक कम्पैटिबल बनाने में मदद करता है. इस कार में मैकेनिकल कंपोनेंट्स के अलावा अन्य कंपोनेंट्स जैसे कि, इंजन मैनेजमेंट सिस्टम, अपग्रेड फ्यूल इंजेक्टर्स इत्यादि को भी नए तरह से विकसित किया गया है. इंजन क्षमता और परफॉर्मेंस:
Maruti WagonR के नए फ्लेक्स फ्यूल प्रोटोटाइप में कंपनी ने 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड इंजन का इस्तेमाल किया है, जो कि E20 और E85 रेंज के फ्लेक्स फ्यूल पर चल सकती है. कंपनी ने रेगुलर मॉडल के मुकाबले इस कार के इंजन में कई बदलाव किए हैं, जिससे ये इथेनॉल-पेट्रोल मिश्रण पर बेहतर परफॉर्म करते हुए चलती है. ये इंजन इस तरह से तैयार किया गया है जो कि, बीएस6 के नए उत्सर्जन नियमों का भी पालन करता है, इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है.
कंपनी का कहना है कि इथेनॉल ईंधन आधारित वैगनआर रेगुलर आईसीई-संचालित (मौजूदा मॉडल) की तुलना में टेलपाइप उत्सर्जन को 79 प्रतिशत तक कम कर सकता है. इसकी पावर और परफॉर्मेंस रेगुलर पेट्रोल वर्जन की तरह ही होगी. मारुति सुजुकी ने पुष्टि की है कि उसका पहला फ्लेक्स फ्यूल मॉडल कॉम्पैक्ट सेगमेंट में होगा और यह 2025 तक लॉन्च होगा. रिपोर्ट्स की मानें तो मार्च 2023 तक कंपनी का पूरा प्रोडक्ट लाइनअप E20 कंप्लेंट होगा.
मारुति सुजुकी के सीईओ और प्रबंध निदेशक हिसाशी ताकेची ने फ्लेक्स-फ़्यूल वैगन आर के कमर्शियल लॉन्च के बारे में ऑटोकार प्रोफेशनल से एक विशेष बातचीत में कहा कि, "हम अपने फ्लेक्स-ईंधन की पेशकश के लिए तैयार हैं, लेकिन जब तक इस तरह के ईंधन पूरे भारत में आसानी से उपलब्ध नहीं होते हैं, तब तक हमारे लिए व्यावसायिक रूप से उत्पादन शुरू करना बेहद मुश्किल होगा,"
ऑटो एक्सपो के दौरान पेश की Wagon R Flex-Fule मॉडल का इंटीरियर रेगुलर कार जैसा ही है. दरअसल, फ्लेक्स-फ्यूल मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इंजन कंपार्टमेंट में ही किया जाता है. हालांकि ये एक प्रोटोटाइप है तो जाहिर है कि फाइनल प्रोडक्ट तक आते-आते कई बदलाव संभव है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








