
Maruti Suzuki ने दिया झटका! अब कार खरीदना होगा महंगा, इतनी बढ़ेगी कीमत
AajTak
Maruti Suzuki ने अगले साल जनवरी से अपने सभी कारों की कीमत में 4 प्रतिशत का इजाफा करने का ऐलान किया है. कंपनी ने इस प्राइस हाइक के पीछे बढ़ते इनपुट कॉस्ट और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च का हवाला दिया है.
Maruti Suzuki Price Hike: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने नए साल के शुरू होने से पहले अपने कारों की कीमत को बढ़ाने का ऐलान किया है. मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने जनवरी 2025 से अपने वाहनों की कीमतों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की है. कंपनी का कहना है कि अगले साल जनवरी से कारों की कीमत में तकरीबन 4% तक इजाफा किया जाएगा.
क्यों बढ़ेगी कीमत:
मारुति सुजुकी ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि, बढ़ते इनपुट लागत, एक्सचेंज रेट्स और बढ़े हुए लॉजिस्टिक्स खर्च के कारण कंपनी कारों की कीमत में इजाफ करने के लिए मजबूर है. यह निर्णय तब लिया गया है जब कंपनी द्वारा इन अतिरिक्त खर्चों को वहन करने के प्रयास अपर्याप्त साबित हुए हैं.
किन कारों की बढ़ेगी कीमत:
कंपनी ने अपने प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि, 1 जनवरी से हुंडई के सभी मॉडलों की कीमत में इजाफा किया जाएगा. जो कि अलग-अलग मॉडलों पर निर्भर करेगा. लेकिन ये इजाफा कारों के एक्स शोरूम कीमत पर लागू होगा. हालांकि अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है कि किन कारों पर कितना इजाफा होगा.
बता दें कि, हाल ही में मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में अपनी मशहूर सेडान कार डिजायर के नए फोर्थ जेनरेशन मॉडल को लॉन्च किया है. जिसकी शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये है. इसके अलावा कंपनी अगले साल बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार को भी पेश करने की तैयारी में है. जिसे 17 जनवरी से शुरू होने जा रहे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










