
Maruti Suzuki की नई ALTO का इंतजार, पहली नजर में नहीं पहचान पाएंगे आप
AajTak
Maruti Suzuki India इन दिनों भारतीय कार बाजार में एक के बाद एक लॉन्चिंग करती दिखाई दे रही है. अब कंपनी ने अपनी सबसे ज्यादा बिकने वाली Alto के नए वैरिएंट को लॉन्च करने की तैयारी कर ली है. उम्मीद है इसे अगले महीने पेश किया जा सकता है.
साल 2000 में लॉन्च की गई मारुति की Alto कुछ ही सालों में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई थी. इसे पसंद करने वालों का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि 20 सालों में कंपनी ने 40 लाख से ज्यादा कारें बेची हैं. हालांकि, फिर इसकी सेल में गिरावट आने लगी, लेकिन अब एक बार फिर यह कार नए अवतार में दस्तक देने वाली है.
कंपनी ने शुरू कर दी टेस्टिंग मारुति सुजूकी इंडिया (Maruti Suzuki India) अपनी Alto का नेक्स्ट जेनरेशन मॉडल पेश करने वाली है और इस संबंध में जारी रिपोर्टों की मानें को कंपनी अगस्त 2022 में इसे लॉन्च कर सकती है. इनमें कहा गया है कि मारुति ने नई Alto की टेस्टिंग (Testing) शुरू कर दी है. लीक हुई तस्वीरों में टेस्टिंग के दौरान इसकी झलक भी दिख चुकी है. नई आल्टो में इंजन से लेकर डिजाइन तक में कई बदलाव देखने को मिल सकते हैं.
पुराने मॉडल से होगी बेहद अलग इस कार के संबंध में हालिया लीक रिपोर्टों की मानें तो Alto के आने वाला वैरिएंट पुराने मॉडल से अलग होगा. इसे नया प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन देने की बात भी सामने आई है. इनमें कहा जा रहा है कि कार मॉड्यूलर हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म (Modular Heartect Platform) पर तैयार की जाएगी. दूसरी कंपनियों द्वारा इस सेगमेंट में उतारी गई कारों के टक्कर लेने के लिए कंपनी इसकी डिजाइन में भी बड़ा बदलाव करने वाली है.
दो इंजन ऑप्शन मिल सकते हैं Alto के दो एडिशन पहले ही पेश किए जा चुके हैं और यह वैरिएंट थर्ड जेनरेशन मॉडल होगा. इसमें नया K10C 1.0-लीटर डुअलजेट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. जो 89 एनएम का पीक टॉर्क और 67 एचपी की पावर देता है. रिपोर्टों में इस बात की भी संभावना जताई जा रही है कि कंपनी New Alto को दो इंजन ऑप्शन में लॉन्च कर सकती है.
सीएनजी वैरिएंट भी आने की उम्मीद Alto के थर्ड जेनरेशन मॉडल में बदलावों की बात करें तो इसके हेडलैंप्स और फॉग लैंप्स में चेंज देखने को मिल सकता है. इसके अलावा मेश ग्रिल के फ्रंट बंपर को भी बदला जा सकता है. एक और बड़ी बात सामने आ रही है कि मारुति सुजूकी नई Alto को सीएनजी वैरिएंट में भी लॉन्च कर सकती है, ताकि ज्यादा ग्राहकों को आकर्षित किया जा सके.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










