
Maruti Jimny की कर लीजिए तैयारी, इस तारीख को लॉन्च होगी ये SUV! जानिए क्या हो सकती है कीमत
AajTak
Maruti Jimny ग्लोबल मार्केट में थ्री-डोर वर्जन में उपलब्ध है, यहां के बाजार में इसके 5-डोर वर्जन को पेश किया जा रहा है. बाजार में आन के बाद इसका सीधा मुकाबला Mahindra Thar से होगा, जो कि फिलहाल थ्री-डोर वर्जन में ही उपलब्ध है.
मारुति सुजुकी ने आखिरकार अपने बहुप्रतीक्षित मॉडल Maruti Jimny के लॉन्च की तैयारी पूरी कर ली है. कंपनी ने बीते ऑटो एक्सपो में इस एसयूवी से पर्दा उठाया था, और उसी वक्त इसकी ऑफिशियल बुकिंग भी शुरू की थी. इसके फीचर्स और स्पेसिफिकेशन की डिटेल्स पहले ही सामने आ चुकी है. बीते कल कंपनी ने इसके माइलेज का भी खुलासा कर दिया था. अब ख़बर आ रही है कि कंपनी आगामी 7 जून को Maruti Jimny की कीमतों का ऐलान कर सकती है. बाजार में आने के बाद ये एसयूवी मुख्य रूप से Mahindra Thar को टक्कर देगी.
ऑटोकार की एक रिपोर्ट में सूत्रो के हवाले से बताया गया है कि, मारुति सुजुकी अपनी Jimny को आगामी 7 जून को लॉन्च कर सकती है. इस एसयूवी का इंतजार लंबे समय से हो रहा है और लॉन्च से पहले ही इसके 30,000 से ज्यादा यूनिट्स की बुकिंग की जा चुकी है. हालांकि, अभी कंपनी की तरफ से इसके बारे में कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है.
इंजन और माइलेज:
इसमें कंपनी ने 1.5 लीटर की क्षमता का K-सीरीज नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया गया है, जो कि 103 bhp की दमदार पावर और 134 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इस इंजन को 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से जोड़ा गया है. जहां तक माइलेज की बात है, मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ, जिम्नी को ऑटोमोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया (ARAI) द्वारा 16.94 किमी/लीटर का माइलेज देने के लिए प्रमाणित किया गया है. दूसरी ओर, ऑटोमेटिक वेरिएंट को लेकर दावा किया जा रहा है कि ये मॉडल 16.39 किमी प्रति लीटर पेट्रोल की खपत करेगा.
Maruti Jimny में कंपनी एडवांस सेफ़्टी फीचर्स को शामिल कर रही है. इस एसयूवी में 6-एयरबैग, ब्रेक (LSD) लिमिटेड स्लिप डिफरेंशियल, हिल होल्ड असिस्ट के साथ ईएसपी, हिल डिसेंट कंट्रोल, रियर-व्यू कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक ब्रेकफोर्स डिस्ट्रीब्यूशन (EBD) के साथ एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) जैसे फीचर्स दिए गए हैं. कंपनी का दावा है कि, ये एसयूवी हर तरह के रोड कंडिशन और टेरॉन में बेहतर ड्राइविंग का अनुभव देगी.
Mahindra Thar से होगा मुकाबला:

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










