
Maruti e Vitara Baas: 3.99 रुपये EMI... 10.99 लाख कीमत! कितनी किफायती होगी मारुति ई विटारा
AajTak
Maruti e Vitara को कंपनी ने फिलहाल बैटरी-एज-ए-सर्विस यानी BaaS मॉडल के साथ लॉन्च किया है. इस स्कीम के तहत इसकी कीमत 10.99 लाख रुपये (एक्स-शोरम) तय की गई है. इसमें बैटरी की कीमत शामिल नहीं है, जिसके लिए ग्राहकों को 3.99 रुपये प्रतिकिमी की EMI देनी होगी. यानी जितना चलेगी कार उतनी बनेगा पैसा. ऐसे में यह समझना जरूरी है कि, नई विटारा एक आम ग्राहक के लिए कितना फायदे का सौदा है.
Maruti e Vitara baas explained: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में अपनी पहली मास-मार्केट इलेक्ट्रिक कार Maruti e-Vitara को लॉन्च कर दिया है. यह पांच सीटों वाली इलेक्ट्रिक SUV खास बैटरी-एज-ए-सर्विस यानी BaaS मॉडल के साथ लाई गई है. इस स्कीम के तहत ग्राहक गाड़ी को 10.99 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं, जबकि बैटरी के लिए अलग से 3.99 रुपये प्रति किलोमीटर का चार्ज देना होगा. कंपनी का कहना है कि इससे ज्यादा से ज्यादा लोग इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की ओर आसानी से कदम बढ़ा सकेंगे.
कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक SUV को Nexa Edge नाम के खास ओनरशिप पैकेज के साथ पेश किया है. इसके तहत Nexa डीलरशिप से गाड़ी खरीदने वाले ग्राहकों को 7.4 kW का होम वॉल चार्जर मुफ्त में दिया जा रहा है, जिसमें इंस्टॉलेशन भी शामिल है. इसके साथ ही, पहले एक साल तक डीलर लोकेशन पर पब्लिक चार्जिंग की सुविधा भी बिना किसी एक्स्ट्रा खर्च के मिलेगी, जिसे एक खास चार्जिंग ऐप के जरिए इस्तेमाल किया जा सकेगा.
शुरुआती ग्राहकों के लिए कंपनी ने आकर्षक रिसेल वैल्यू स्कीम भी पेश की है. तय शर्तों के तहत 3 साल बाद गाड़ी की 60 प्रतिशत तक बायबैक वैल्यू की गारंटी दी जा रही है. जबकि 4 साल या 60,000 किलोमीटर तक चलाने के बाद ग्राहकों को 50 प्रतिशत बायबैक वैल्यू दी जाएगी. यानी ग्राहक कार को 3-4 साल चलाने के बाद भी कंपनी ने 50-60% पैसे वापस पा सकते हैं.
Maruti e Vitara को दो बैटरी पैक (49 kWh और 61 kWh) ऑप्शन के साथ पेश किया गया है. कंपनी का कहना है कि, बड़ा बैटरी पैक टेस्ट कंडीशन में सिंगल चार्ज में 543 किलोमीटर तक की ड्राइविंग रेंज देने में सक्षम है. कंपनी के अनुसार, मारुति नेटवर्क में पहले से ही 1,500 से ज्यादा EV-रेडी सर्विस सेंटर मौजूद हैं, जहां ट्रेंड स्टाफ और चार्जिंग स्पेशलिस्ट उपलब्ध हैं. इस इलेक्ट्रिक SUV में दो बैटरी विकल्प दिए गए हैं, . दोनों बैटरियों पर 8 साल या 1,60,000 किलोमीटर तक की वारंटी दी जा रही है, जो भी पहले पूरा हो.
इस इलेक्ट्रिक SUV की बुकिंग ऑनलाइन और शोरूम दोनों जगह शुरू हो चुकी है. बुकिंग के लिए ग्राहकों को 21,000 रुपये की राशि बतौर टोकन अमाउंट देना होगा. कंपनी ने बताया है कि शुरुआती कीमत और फायदे 31 मार्च 2026 तक ही मान्य रहेंगे, इसके बाद शर्तों और योजनाओं में बदलाव किया जा सकता है. कंपनी यह भी कह रही है कि, Baas सर्विस के तहत इस कार को पेश कर के इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को और भी किफायती बनाया गया है, ताकि आम ग्राहकों को EV अपनाने में आसानी हो. लेकिन क्या सच में ऐसा होगा...
मारुति सुजुकी की छवि एक बजट कार निर्माता की है. घरेलू पैसेंजर व्हीकल बाजार में तकरीबन 40% हिस्सेदारी रखने वाली इस देसी ब्रांड से लोगों को काफी उम्मीदें रहती हैं. मारुति ने जब अपने पहली इलेक्ट्रिक कार को बतौर कॉन्सेप्ट शोकेस किया था, तब से ही ग्राहकों का एक बड़ा वर्ग मारुति की ईवी का इंतजार कर रहा था. मारुति का दशकों का भरोसा, लंबे समय की तैयारी और विश्वसनीयता ने लोगों को इंतज़ार करने के लिए धैर्य दिया था कि, वो आने वाले समय में एक किफायती इलेक्ट्रिक कार की उम्मीद कर सकते हैं.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









