
Maruti e Vitara : 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, हर 5 किमी पर चार्जर और 543KM रेंज! मारुति ई विटारा की धमाकेदार एंट्री
AajTak
Maruti e Vitara को कंपनी ने इस साल की शुरुआती में भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो के दौरान शोकेस किया था. इस कार में कंपनी ने 7 एयरबैग और लेवल-2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए हैं. भारत न्यू कार असेस्मेंट प्रोग्राम (Bharat NCAP) द्वारा इस कार को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग दी गई है.
Maruti e Vitara Launched Price & Features: भारतीय EV मार्केट में आज एक ऐसी एंट्री हुई है, जिसका इंतजार ग्राहकों को सालों से था. देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने घरेलू बाजार में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार 'Maruti e Vitara' को आधिकारिक तौर पर पेश किया है. आकर्षक लुक और दमदार बैटरी पैक से लैस इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के लॉन्च से पहले कंपनी ने देश भर में अपने मजबूत चार्जिंग इंफ्रा, ईवी के लिए डेडिकेटेड सर्विस सेंटर जैसी योजनाओं का खुलासा किया है. तो आइये जानें कैसी है मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार और लंबे इंतज़ार के बाद आखिर मारुति सुजुकी चार्जिंग इंफ्रा को लेकर क्या प्लान बना रही है.
e-Vitara की बिक्री जनवरी 2026 से शुरू होगी. उसी वक्त इसे जापान में भी लॉन्च किया जाएगा. बुकिंग्स जल्द शुरू की जाएंगी, हालांकि कंपनी ने अभी कोई निश्चित तारीख घोषित नहीं की है. यह इलेक्ट्रिक कार बैटरी-एज-ए-सर्विस (BaaS) सब्सक्रिप्शन मॉडल के साथ भी उपलब्ध होगी और इसके साथ बायबैक प्रोग्राम भी दिया जाएगा. यानी ग्राहक इस कार को बिना बैटरी के भी खरीद सकेंगे, इसके लिए ग्राहकों को बैटरी किराए पर लेनी होगी.
मारुति सुजुकी ने e-Vitara के साथ भारत में EV इकोसिस्टम को नई रफ्तार देने की बड़ी तैयारी की है. पहले ही दिन 2000 मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (MSIL) चार्जर लाइव कर दिए जाएंगे. जबकि 2030 तक पूरे देश में 1 लाख चार्जर इंस्टॉल करने का लक्ष्य रखा गया है. कंपनी का कवरेज कश्मीर से कन्याकुमारी और काज़ीरंगा से भुज तक फैलेगा, जिससे EV यूजर पूरे भारत में बिना रुकावट यात्रा कर सकेंगे.
कंपनी ने यह भी बताया कि, 1300 EV-रेडी सर्विस सेंटर और होम सर्विस की सुविधा भी उपलब्ध होगी. मारुति का लक्ष्य हर 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर एक चार्जर उपलब्ध करवाने का है. इसके लिए “E for Me” ऐप तैयार किया गया है, जो होम चार्जिंग और पब्लिक चार्जिंग दोनों जगहों पर आसान चार्जिंग सुविधा मिलेगी. इतना ही नहीं, 1.5 लाख प्रशिक्षित EV वर्कफोर्स इस पूरे नेटवर्क को मजबूत आधार देगा, जिससे ग्राहकों को एक भरोसेमंद और फ्यूचर रेडी EV अनुभव मिल सके.
मारुति सुजुकी का कहना है कि, e VITARA को एडवांस एयरोडाइनैमिक्स के साथ डिजाइन किया गया है, जिससे इसकी एफिशिएंसी और परफॉर्मेंस दोनों बेहतर होते हैं. R18 एयरोडाइनैमिक अलॉय से लेकर स्मार्ट ग्रिल के एडैप्टिव शटर तक, हर कर्व और हर कंटूर को इतनी बारीकी से तराशा गया है कि ड्रैग कम हो, एयरफ्लो बेहतर हो और एनर्जी की खपत कम से कम रहे. इसकी एयरोडाइनैमिक बॉडी न सिर्फ स्लिम और डायनामिक दिखती है, बल्कि पूरे एसयूवी में एक फ्लूइडिक मूवमेंट का अहसास कराती है, जिससे रेंज में भी सुधार होता है.
मारुति का कहना है कि, इस एसयूवी को HEARTECT-e प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. जिसमें परफॉर्मेंस, एफिशिएंसी और इनोवेशन तीनों का बेहतरीन संतुलन मिलता है. इसके हर कर्व, हर लाइन और हर डिटेल को इस तरह इंजीनियर किया गया है कि स्पेस भी बढ़े और परफॉर्मेंस भी तेज़ हो. इसमें लगी हाई कैपेसिटी बैटरी में 120 लिथियम-आयन सेल्स हैं, जो -30° सेल्सियस से लेकर 60° सेल्सियस तक की हाई टेंप्रेचर में शानदार रेंज और परफॉर्मेंस देती है.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.

Aaj 18 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 18 मार्च 2026, दिन- बुधवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि सुबह 08.25 बजे तक फिर अमावस्या, पूर्व भाद्रपद नक्षत्र, चंद्रमा- कुंभ में रात 23.36 बजे तक फिर मीन में, सूर्य- मीन में, विजय मुहूर्त- दोपहर 14.30 बजे से दोपहर 15.18 बजे तक, राहुकाल- दोपहर 12.29 बजे से दोपहर 14 बजे तक, दिशा शूल- उत्तर.

Chaitra Navratri 2026: देवी का पालकी में बैठकर आना क्या अशुभ संकेत है? जानें क्या कहता है देवी पुराण
इस साल चैत्र नवरात्र 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक रहेंगे. मान्यता है कि नवरात्र में मां दुर्गा वार के हिसाब से वाहन चुनकर आती हैं. इस बार मां का आगमन डोली या पालकी में हो रहा है. आइए जानते हैं कि मां दुर्गा के इस वाहन को लेकर देवी पुराण क्या कहता है.










