
Maruti Dzire Launched: 360-डिग्री कैमरा... 5-स्टार सेफ्टी और 34KM का माइलेज, लॉन्च हुई नई डिजायर
AajTak
New Maruti Dzire Launched: नई मारुति डिजायर में कंपनी ने कई बड़े बदलाव किए हैं. ये मारुति सुजुकी की पहली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली कार है. इससे पहले मारुति ब्रेजा को सबसे ज्यादा 4-स्टार रेटिंग मिली है. इसमें सेग्मेंट में पहली बार सनरूफ, 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को शामिल किया गया है.
New Maruti Dzire Launched- Price & Features: देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी ने आज लंबे इंतज़ार के बाद अपनी सबसे सेफेस्ट कार यानी Maruti Dzire फोर्थ जेनरेशन मॉडल को बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. इस कार को बड़े बदलाव के साथ पेश किया गया है. आकर्षक लुक और दमदार फीचर्स से लैस इस सेडान कार की शुरुआती कीमत 6.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तय की गई है.
वेरिएंट्स और बुकिंग:
नई डिजायर को कंपनी ने कुल चार वेरिएंट्स LXi, VXi, ZXi, और ZXi Plus में लॉन्च किया है. ये कार गैलेंट रेड, अल्लुरिंग ब्लू, नटमेग ब्राउन, ब्लूइश ब्लैक, आर्कटिक व्हाइट, मैग्मा ग्रे और स्प्लेंडिड सिल्वर सहित 7 रंगों में उपलब्ध है. इस कार की आधिकारिक बुकिंग शुरू की जा चुकी है, जिसे 11,000 रुपये में बुक किया जा सकता है.
कैसी है नई Maruti Dzire:
लुक और डिज़ाइन के मामले में कंपनी ने इस कार में कई बदलाव किए हैं. पहले जहां कॉर्नर पर राउंड शेप देखने को मिलता था उसे शार्प एज़ में बदल दिया गया है. नए फ्रंट ग्रिल, रेक्टेंगुलर और शार्प LED हेडलैंप, नए डिज़ाइन के फॉग लैंप हाउजिंग, चंकी ग्लॉस ब्लैक ट्रिम इस कार को और आकर्षक बना रहे हैं.
पिछले हिस्से में टेल लैंप में वाई-शेप की LED लाइटिंग की गई है. टेलगेट पर क्रोम स्ट्रिप दिया गया है जो दोनों सिरों को जोड़ती नज़र आ रही है. बूट-लिड में स्पॉइलर जैसा उभार है, जबकि रियर बम्पर में कुछ कंटूरिंग एलिमेंट को शामिल किया गया हैं. टॉप मॉडल में डायमंड-कट एलॉय व्हील दिया गया है. कुल मिलाकर शार्प स्टायलिंग एलिमेंट्स के चलते ये कार मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा बेहतर और मेच्योर नज़र आ रही है.

Aaj 3 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 3 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि सुबह 08.42 बजे तक फिर द्वितीया तिथि, चित्रा नक्षत्र रात 19.25 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में सुबह 06.28 बजे तक फिर तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

भारतीय बाजार में सुजुकी ने अपने मैक्सी स्कूटर Burgman को अपडेट कर दिया है. यानी कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद अपने बड़े भाइयों के डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है. इस स्कूटर के ना सिर्फ डिजाइन को अपडेट किया गया है बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमतें और खास बातें.











