
Maruti की 9925 कारों में आई बड़ी खराबी, कंपनी ने वापस मंगाई, कहीं आपके पास तो नहीं?
AajTak
Maruti की ओर से वापस बुलाई जा रहीं यूनिट्स का निर्माण 3 अगस्त से 1 सितंबर, 2022 के बीच किया गया है. कंपनी ने ये भी बताया है कि खराब पार्ट्स को ठीक करने के लिए सभी सर्विस सेंटर पर पार्ट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं और संबंधिक ग्राहकों से संपर्क किया जा रहा है.
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) ने अपनी 9,000 से ज्यादा कारों को वापस बुलाया है. दरअसल, इन कारों में आई एक बड़ी खराबी के चलते इन कारों को रिकॉल किया गया है. कंपनी इन्हें ठीक करने के बाद वापस भेजेगी. इनमें कंपनी के तीन मॉडल शामिल हैं.
9925 यूनिट्स को किया रिकॉल पीटीआई के मुताबिक, देश की प्रमुख कार कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) ने रियर ब्रेक असेंबली पिन में संभावित गड़बड़ी को दुरुस्त करने के लिए तीन मॉडल्स को रिकॉल किया है. जिन माॉडल्स को वापस मंगाया गया है उनमें वैगन आर (Wagon R), सेलेरियो (Celerio) और इग्निस (Ingnis) शामिल हैं. कंपनी की ओर से जो जानकारी साझा की गई है, उसके मुताबिक कुल 9,925 यूनिट्स को दुरुस्त करने के लिए वापस लेगी.
ब्रेक असेंबली में आई खराबी Maruti Suzuki India की ओर से इस संबंध में कंपनी की वेबसाइट पर भी जानकारी शेयर की गई है. इसमें बताया गया है कि तीन हैचबैक कारों के रियर ब्रेक असेंबली पिन पार्ट में संभावित खराबी के चलते वापस मंगाया जा रहा है. इस पार्ट में खराबी के कारण कार को चलाने पर काफी आवाज होती है. वहीं इस खराबी के कारण लंबे समय में कार के ब्रेक्स के प्रदर्शन में कमी आ सकती है.
कंपनी मुफ्त में करेगी ठीक कंपनी की ओर से कहा गया कि इस खराबी के कारण कुछ स्थितियों में पिन पार्ट टूट भी सकता है और इससे तेज आवाज आ सकती है. रिपोर्ट में कंपनी के हवाले के कहा गया कि ग्राहकों की सुरक्षा के मद्देनजर हमने प्रभावित कारों को रिकॉल करने का फैसला किया है. कंपनी की अधिकृत वर्कशॉप इस बारे में ग्राहकों से संपर्क करेंगी और जांच के बाद प्रभावित वाहनों में गड़बड़ी को मुफ्त में ठीक किया जाएगा.
मारुति को हुई जबरदस्त मुनाफा गौरतलब है कि मारुति सुजुकी की कारों की सेल में हुए इजाफे का असर इसके नेट प्रॉफिट में भी दिखाई दिया है. कंपनी की ओर से बीते दिनों जारी किए गए दूसरी तिमाही के नतीजों को देखें तो कंपनी के मुनाफे में 4 गुना बढ़ोतरी दर्ज की गई है. MSIL का नेट प्रॉफिट बढ़कर 2,112.5 करोड़ रुपये रहा.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.

ईरान से जुड़े तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई है. ये बातचीत 28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल हमले के बाद पहली बार हुई है. भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर के मुताबिक, दोनों नेताओं ने मध्य-पूर्व की स्थिति और खासतौर पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खुला रखने पर चर्चा की.

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच ने राजधानी में सक्रिय एक इंटरनेशनल आर्म्स ट्रैफिकिंग मॉड्यूल का बड़ा खुलासा करते हुए 10 तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है. यह पूरा नेटवर्क पुरानी दिल्ली से ऑपरेट हो रहा था और इसके तार पाकिस्तान, नेपाल और बांग्लादेश तक जुड़े हुए थे. छापेमारी के दौरान पुलिस ने 21 हाई-टेक विदेशी हथियार और 200 जिंदा कारतूस बरामद किए.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में लोगों की नजरें अचानक आसमान पर अटक गईं- 40 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक युवक बैठा था. युवक नीचे झांककर ऐलान कर रहा था- पसंद की लड़की से शादी नहीं कराई तो कूद जाऊंगा! करीब 4 घंटे तक चला यह हाई-वोल्टेज ड्रामा लोगों को हैरान करता रहा, जबकि जिस लड़की के लिए यह जिद थी, वह इनकार कर चुकी थी.








