
Maruti की इस सस्ती 7-सीटर कार का जलवा! 5.25 लाख कीमत और 26Km का माइलेज, सेग्मेंट में 94% बाजार पर कब्जा
AajTak
Maruti Suzuki Eeco अपने सेग्मेंट की बेस्ट सेलिंग कार है, दशकों से ये कार बाजार में शानदार प्रदर्शन कर रही है. कंपनी ने अब तक इस कार के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर ली है. सीधे तौर पर सेग्मेंट में इस कार का कोई दूसरा प्रतिद्वंदी नहीं है.
मारुति सुजुकी अपने किफातयी, लो-मेंटनेंस और बेहतर माइलेज वाली कारों के लिए जानी जाती है. ये देश की सबसे ज्यादा लोकप्रिय कार ब्रांड है. कंपनी ने बाजार में तकरीबन हर सेग्मेंट में, चाहे वो हैचबैक हो या सेडान, एसयूवी, एमपीवी हर कैटेगरी में अपने वाहनों को पेश किया है. हालांकि कंपनी को इस सभी सेग्मेंट में दूसरे वाहन निर्माता टक्कर जरूर देते हैं, लेकिन एक सेग्मेंट ऐसा भी है जिसमें मारुति सुजुकी एकछत्र राज करती है. हम बात कर रहे हैं, 'VAN' सेग्मेंट की, इस कैटेगरी में महज एक कार की बदौलत कंपनी तकरीबन 94% मार्केट पर कब्जा किए हुए है.
मारुति सुजुकी की मशहूर वैन Maruti Eeco ने हाल ही में एक नया कीर्तिमान अपने नाम किया था. देश की सबसे सस्ते 7-सीटर कार के तौर पर मशहूर मारुति सुजुकी इको ने बिक्री के मामले में 10 लाख यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार किया. इस कार को पहली कार साल 2010 में लॉन्च किया गया था, और तब से लेकर अब तक इस कार के 10 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर ली गई है, जो कि लगातार जारी है.
आंकड़ों पर नज़र डालें तो, जब इस कार को साल 2010 में पहली बार लॉन्च किया गया था, तो पहले 5 यूनिट्स की बिक्री का आंकड़ा पार करने में तकरीबन 8 साल का समय लगा. वहीं अन्य 5 लाख यूनिट्स का आंकड़ा कंपनी ने केवल अगले 3 सालों में ही पूरा कर लिया. बीते फरवरी महीने के सेल्स रिपोर्ट बताते हैं कि टॉप 10 बेस्ट सेलिंग कारों में मारुति सुजुकी की कुल 7 कारें शामिल हैं, जिनमें से Maruti Eeco भी है और ये आठवें पायदान पर रही है. बिक्री के मामले में इस कार ने टाटा पंच और हुंडई क्रेटा को भी पीछे छोड़ दिया था.
...5.25 लाख की कार का जलवा!
Maruti Eeco कुल 13 वेरिएंट्स के साथ 5-सीटर एवं 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में आती है, इसमें कॉर्गो्, एंबुलेंस और टूअर वेरिएंट भी शामिल है. बता दें कि, मारुति सुजुकी इको को कंपनी ने तेरह साल पहले बाजार में लॉन्च किया था और तब से इस कार ने बाजार में जो पकड़ बनाई है उसका कोई जवाब नहीं है. मारुति इको हमेशा से ही अपने सेग्मेंट की लीडर रही है और इसका कमर्शियल इस्तेमाल भी खूब देखने को मिलता है.
कैसी है ये किफायती कार:













