
Mars Transit: वृश्चिक में अस्त हुए मंगल, 51 दिन फूंक-फूंक कर कदम रखें ये तीन राशियां
AajTak
Mars Transit: मंगल अस्त का समय आत्मनिरीक्षण और धैर्य का होता है. इस समय हर कार्य के लिए ऊर्जा के साथ-साथ सही दिशा और समय का होना भी उतना ही जरूरी है. इस बार मंगल वृश्चिक राशि में अस्त हो चुके हैं, इससे कुछ राशियों पर संवेदनशील प्रभाव पड़ सकता है.
ग्रहों के सेनापति मंगल हमेशा से ऊर्जा, पराक्रम, साहस और निर्णय क्षमता के प्रतीक माने जाते हैं. यह ग्रह व्यक्ति को संघर्ष करने की शक्ति, लक्ष्य तक पहुंचने का जज़्बा और आत्मविश्वास देता है. लेकिन जब मंगल अस्त अवस्था में आते हैं, तब उनका प्रभाव कमजोर पड़ जाता है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 1 नवंबर की शाम 6:36 बजे, मंगल वृश्चिक राशि में अस्त हो चुके हैं. अब आने वाले 51 दिनों तक मंगल अस्त अवस्था में रहेंगे. इस अवधि में मंगल का तेज धीमा पड़ जाएगा, जिससे कई राशियों को अपने जीवन के अलग-अलग पहलुओं जैसे करियर, स्वास्थ्य, संबंधों, निवेश और निर्णयों में विशेष सतर्कता रखनी होगी. जानते हैं मंगल अस्त का प्रभाव किन राशियों पर ज्यादा देखने को मिल सकता है.
मेष राशि मेष राशि के स्वामी स्वयं मंगल हैं, इसलिए इनके अस्त होने से इसका सीधा प्रभाव आप पर पड़ेगा. इस अवधि में आपके आत्मविश्वास में थोड़ी कमी महसूस हो सकती है. कार्यस्थल पर योजनाएं धीमी गति से आगे बढ़ेंगी. क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा, क्योंकि छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद बढ़ सकता है. किसी नए निवेश या बड़े निर्णय को इस समय टालना ही बेहतर रहेगा. मेष राशि वाले अशुभ प्रभाव से बचने के लिए मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें. लाल मसूर दान करें.
मिथुन राशि मंगल का अस्त होना आपके संचार और संबंधों पर प्रभाव डाल सकता है. इस समय वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा. कही गई बात गलत अर्थ में ली जा सकती है. कार्यस्थल पर गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं, इसलिए टीमवर्क में धैर्य रखें. यात्रा करते समय सावधानी बरतें. किसी भी नए प्रोजेक्ट की शुरुआत सोच-समझकर करें.स्वास्थ्य की दृष्टि से, थकान या अनिद्रा जैसी समस्याएं परेशान कर सकती हैं.
उपाय: बुधवार के दिन हरे वस्त्र धारण करें और गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें.
मीन राशि मंगल का अस्त होना आपके भाग्य और निर्णय क्षमता को प्रभावित कर सकता है. आपको ऐसा लग सकता है कि आपकी मेहनत का फल देर से मिल रहा है.यात्रा या शिक्षा से जुड़े निर्णयों में रुकावटें आ सकती हैं. धार्मिक कार्यों या मानसिक शांति के लिए ध्यान और प्रार्थना का सहारा लेना फायदेमंद रहेगा. साझेदारी वाले कामों में भी सतर्क रहें. किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें.
उपाय: गुरुवार को पीले वस्त्र पहनें और विष्णुजी को पीले पुष्प अर्पित करें.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








