
Marburg Virus: संक्रमित होने वालों में मृत्यु दर 90 फीसदी तक
AajTak
पश्चिम अफ्रीका के देश गिनी गणराज्य का हेल्थ प्रशासन कड़ी चुनौतियों से गुजर रहा है. इस देश की स्वास्थ्य अथॉरिटी 155 लोगों को मॉनिटर कर रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, इन लोगों को लेकर कहा जा रहा है कि इन्हें इबोला जैसी डेडली बीमारी होने की संभावना है और इस डेडली वायरस से एक शख्स की जान भी जा चुकी है.
पश्चिम अफ्रीका के देश गिनी का हेल्थ प्रशासन कड़ी चुनौतियों से गुजर रहा है. बेहद खतरनाक समझे जाने वाले Marburg Virus से यहां एक शख्स की मौत हो गई है. इसके बाद देश की स्वास्थ्य अथॉरिटी 155 लोगों को मॉनिटर कर रही है. ये लोग मृत व्यक्ति के संपर्क में आए थे. Marburg को दुनिया के सबसे खतरनाक वायरस में गिना जाता है और इसके संक्रमित होने वाले लोगों में औसत मृत्यु दर 50 फीसदी है. लेकिन यह मृत्यु दर 90 फीसदी तक पहुंच सकती है. इस वायरस के लक्षण इबोला जैसे होते हैं. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) गिनी में मारबर्ग वायरस का पहला केस पिछले हफ्ते सामने आया था. यह पहली बार है जब पश्चिमी अफ्रीका में मारबर्ग वायरस को स्पॉट किया गया है. जितने लोगों से पहले मरीज की मुलाकात हुई थी, उन सभी लोगों को ट्रेस कर लिया गया है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images) अब तक 155 लोगों को सेल्फ आइसोलेशन के लिए कहा गया है. इन लोगों को तीन हफ्तों तक निगरानी में भी रखा जा रहा है. अब तक यहां से इस वायरस का और कोई केस सामने नहीं आया है लेकिन डब्ल्यूएचओ ने इस मामले में गिनी गणराज्य के प्रशासन को पूरी तरह से सतर्क रहने के लिए कहा है. (प्रतीकात्मक तस्वीर/getty images)
आज पूरी दुनिया LNG पर निर्भर है. खासकर भारत जैसे देश, जहां घरेलू गैस प्रोडक्शन कम है, वहां LNG आयात बेहद जरूरी है. लेकिन जैसे ही युद्ध या हमला होता है, सप्लाई चेन टूट जाती है और गैस की कीमतें तेजी से बढ़ जाती हैं. कतर जैसे देशों से निकलकर हजारों किलोमीटर दूर पहुंचने तक यह गैस कई तकनीकी प्रोसेस और जोखिम भरे रास्तों से गुजरती है.

Aaj 23 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 23 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, शुक्ल पक्ष, पंचमी तिथि शाम 18.38 बजे तक फिर षष्ठी तिथि, कृतिका नक्षत्र रात 20.49 बजे तक फिर रोहिणी नक्षत्र, चंद्रमा- वृष में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.03 बजे से दोपहर 12.52 बजे तक, राहुकाल- सुबह 07.53 बजे से सुबह 09.25 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.











