
Manish Gupta Death Case: मनीष गुप्ता मौत मामले में यूपी सरकार ने की सीबीआई जांच की सिफारिश
ABP News
Manish Gupta Death Case: गोरखपुर में व्यापारी की संदिग्ध मौत के मामले में राज्य सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. जब तक सीबीआई मामले को टेक ओवर नहीं करती, तब तक एसआईटी जांच को आगे बढ़ाएगी.
Manish Gupta Death Case: गोरखपुर में व्यापारी मनीष गुप्ता की संदिग्ध मौत के मामले में उत्तर प्रदेश सरकार ने सीबीआई जांच की सिफारिश की है. जब तक सीबीआई मामले को टेक ओवर नहीं करती, तब तक एसआईटी जांच को आगे बढ़ाएगी. सीबीआई के मामला अपने हाथ में लेने तक मामले की जांच गोरखपुर से स्थानांतरित कर कानपुर में विशेष रूप से गठित एसआईटी के जरिए की जाएगी.
वहीं मनीष गुप्ता की धर्मपत्नी को कानपुर विकास प्राधिकरण में ओएसडी के पद पर नियुक्त करने के निर्देश भी दिए गए हैं. साथ ही परिवार को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राज्य सरकार के जरिए देने के निर्देश भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जरिए दिए गए हैं. दरअसल, कानपुर (Kanpur) के कारोबारी मनीष गुप्ता (Manish Gupta) की मौत मामले में अभी तक किसी भी पुलिसवालों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इस बीच पत्नी मीनाक्षी गुप्ता (Meenakshi Gupta) ने पुलिस की जांच पर सवाल उठाए थे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












