
Manipur Exit Poll 2022: मणिपुर में बीजेपी लहराएगी जीत का परचम, 4-8 सीटों पर सिमटेगी कांग्रेस
AajTak
Manipur Exit Poll 2022: एग्जिट पोल के अनुसार मणिपुर में इस बार 33-43 सीटों के साथ बीजेपी जीत का परचम लहरा सकती है. वहीं केवल 4-8 सीटों पर सिमटकर कांग्रेस का हाल बेहाल होने वाला है. एनपीएफ 16% वोट के साथ 4-8 सीटें हासिल करेगी और एनपीपी भी 8% वोट के साथ 4-8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.
यूपी चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद देश के पांच राज्यों के एग्जिट पोल (Exit Poll 2022) में चुनावी तस्वीर कुछ यूं दिख रही है. इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया एग्जिट पोल बता रहा कि कि नतीजे क्या हो सकते हैं. मणिपुर की बात करें तो यहां 60 सीटों पर चुनाव हुए हैं. एग्जिट पोल के अनुसार यहां बीजेपी 41% वोट के साथ 33-43 सीटों पर कब्जा जमा सकती है. इसके बाद कांग्रेस 18% वोट के साथ केवल 4-8 सीटों पर सिमट सकती है. वहीं एनपीएफ 16% वोट के साथ 4-8 सीटें हासिल करेगी और एनपीपी भी 8% वोट के साथ 4-8 सीटों पर जीत दर्ज कर सकती है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) ने दस्तक दे दी है. कोनी स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म में संक्रमण की वजह से 4,400 मुर्गियों की मौत हो गई है. प्रशासन ने एहतियातन 10 किलोमीटर के दायरे को निगरानी क्षेत्र घोषित कर दिया है और मुर्गियों को मारने (कलिंग) की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

YouTube देख आया सपना, बिना UPSC क्लियर किए बन गए 'IAS'... शादी में 15 लाख कैश लेने वाले प्रीतम का सच
YouTube से IAS बनने का सपना देखने वाला प्रीतम निषाद आखिरकार पुलिस पूछताछ में टूट गया. गोरखपुर में फर्जी अफसर बनकर शादी रचाने वाले आरोपी ने कबूला कि उसने UPSC की परीक्षा कभी पास नहीं किया. 15 लाख लेकर शादी करने, दो शादियों और झूठी पहचान बनाने का भी राज खुल गया है. अब पुलिस उसके पूरे खेल और संभावित नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है.










