
Manglik Dosh: अगर आपकी कुंडली में है मांगलिक दोष, तो करें ये खास उपाय, वैवाहिक जीवन से दूर होंगी परेशानियां
AajTak
Manglik Dosh: ज्योतिष में मांगलिक दोष को अक्सर वैवाहिक जीवन और भविष्य से जोड़कर देखा जाता है, लेकिन हर कुंडली में इनका प्रभाव एक-सा नहीं होता है. कुंडली में मंगल की स्थिति, लग्न, राशि और दृष्टियों के आधार पर मंगली योग कभी बाधा तो कभी शक्ति का स्रोत भी बन सकता है.
Manglik Dosh: ज्योतिष में मंगली होना और शनि की साढ़ेसाती दो ऐसी बातें हैं, जिनका नाम सुनते ही व्यक्ति के मन में डर बैठ जाता है. लेकिन यह जरूरी नहीं कि मंगली होना हर किसी के लिए अशुभ ही हो. इसका पूरा असर इस बात पर निर्भर करता है कि व्यक्ति किस लग्न और राशि का है और मंगल उसकी कुंडली में किस स्थिति में है. साहस, पराक्रम और ऊर्जा देने वाला ग्रह मंगल हर स्थिति में नुकसानदेह हो, यह जरूरी नहीं. इसलिए सबसे पहले यह समझना जरूरी है कि मंगली होना किसे कहते हैं.
इन भावों से पता चलता है कि आप हैं मंगली
कुंडली के 12 भावों में से यदि मंगल ग्रह पांच विशेष भावों में स्थित हो, तो व्यक्ति को मंगली माना जाता है. ये भाव हैं- प्रथम, चतुर्थ, सप्तम, अष्टम और द्वादश भाव. इनमें से किसी भी भाव में मंगल के विराजमान होने पर मांगलिक योग बनता है.
चंद्र कुंडली से मंगली होना
यदि कुंडली में मंगल ग्रह चंद्रमा के साथ स्थित हो, तो व्यक्ति को चंद्र मंगली माना जाता है. कई बार इसे आंशिक मंगली भी कहा जाता है. असल में चंद्र कुंडली चंद्रमा को लग्न मानकर बनाई जाती है. ऐसे में मंगल यदि चंद्रमा के साथ हो, तो वह भी लग्न में आ जाता है और चंद्र मंगली योग बनता है.
मंगली होना क्यों डराता है?

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









