
Mangla Gauri Vrat 2023: सावन का दूसरा मंगला गौरी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व
AajTak
Mangla Gauri Vrat 2023: अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए सावन में मंगला गौरी का व्रत रखा जाता है. मंगला गौरी का व्रत 11 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है. मंगला गौरी का व्रत माता पार्वती को समर्पित है. दरअसल, महिलाएं यह व्रत पति की लंबी आयु के लिए रखती हैं.
Mangla Gauri Vrat 2023: मंगला गौरी का व्रत सावन में बेहद खास माना जाता है. अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए महिलाएं मंगला गौरी का व्रत रखती हैं. मंगला गौरी व्रत सावन के महीने में प्रथम मंगलवार से प्रारंभ होकर माह के सभी मंगलवारों को किया जाने वाला व्रत है. यह एक ऐसा व्रत है जो पवित्र श्रावण मास में भगवान शिव की अर्धांगिनी माता पार्वती की कृपा पाने का सबसे सुलभ मौका प्रदान करता है. जिस तरह से प्रत्येक सोमवार का व्रत भोलेनाथ के लिए रखा जाता है, ठीक उसी तरह से सावन के सभी मंगलवार को माता पार्वती के लिए मंगलगौरी का व्रत रखा जाता है. मंगला गौरी का व्रत 11 जुलाई यानी आज रखा जा रहा है.
मंगला गौरी व्रत शुभ मुहूर्त (Mangla Gauri Vrat 2023 Shubh Muhurat)
आज दोपहर 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा. इसके बाद दोपहर 02 बजकर 45 मिनट से लेकर दोपहर 03 बजकर 40 मिनट तक विजय मुहूर्त रहेगा. साथ ही सुबह 05 बजकर 31 मिनट से लेकर शाम 07 बजकर 04 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा. पूजा के लिए ये तीनों ही समय शुभ हैं.
मंगला गौरी पूजन विधि (Mangla Gauri Vrat Pujan Vidhi)
इस व्रत के दौरान ब्रह्म मुहूर्त में जल्दी उठें. नित्य कर्मों से निवृत्त होकर साफ-सुथरे धुले हुए अथवा नए वस्त्र धारण कर व्रत करना चाहिए. इस व्रत में एक ही समय अन्न ग्रहण करके पूरे दिन मां पार्वती की आराधना की जाती है. मां मंगला गौरी (पार्वतीजी) का एक चित्र अथवा प्रतिमा लें. फिर 'मम पुत्रापौत्रासौभाग्यवृद्धये श्रीमंगलागौरीप्रीत्यर्थं पंचवर्षपर्यन्तं मंगलागौरीव्रतमहं करिष्ये’ इस मंत्र के साथ व्रत करने का संकल्प लेना चाहिए.
मंगला गौरी व्रत महत्व (Mangla Gauri Vrat Significance)

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










