
Mangal Gochar 2026: मकर संक्रांति पर बदलेगी मंगल की चाल! बनेगा रूचक राजयोग, ये राशियां होंगी मालामाल
AajTak
Mangal Gochar 2026: 2026 में मंगल ग्रह मकर राशि में उच्च अवस्था में प्रवेश करेंगे, जिससे रूचक राजयोग बनेगा. यह योग करियर, धन और मान-सम्मान में वृद्धि करेगा. इस योग से बनने से कई राशियों को नौकरी, व्यापार, पढ़ाई और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बनेंगे. आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में.
Mangal Gochar 2026: नए साल 2026 की शुरुआत ग्रहों की चाल के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. वर्ष के शुरुआती दिनों में ही मंगल ग्रह अपनी उच्च अवस्था में पहुंचने वाले हैं, जिससे उनका प्रभाव कई गुना बढ़ जाएगा. मंगल के मकर राशि में आने से पंच महापुरुष योगों में शामिल शक्तिशाली रूचक राजयोग का निर्माण होगा. यह शुभ योग मकर संक्रांति के आसपास सक्रिय होगा. यह योग कुछ राशियों के लिए करियर, धन और मान-सम्मान के नए रास्ते खोल सकता है.
ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 16 जनवरी 2026 को सुबह 4 बजकर 27 मिनट पर मंगल धनु राशि को छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. मकर मंगल की उच्च राशि मानी जाती है, इसलिए यहां आते ही उनका प्रभाव और तेज हो जाता है. इसी कारण रूचक राजयोग का असर 23 फरवरी 2026 तक बना रहेगा, जो साहस, नेतृत्व और सफलता को मजबूत करने वाला माना जाता है.
मेष
मंगल मेष राशि के स्वामी हैं, इसलिए रूचक राजयोग का असर साफ दिखाई देगा. कामकाज में रफ्तार आएगी. जो लोग लंबे समय से प्रमोशन या नई नौकरी का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें खुशखबरी मिल सकती है. बिजनेस करने वालों को नए प्रोजेक्ट और पार्टनरशिप से लाभ होगा. आपकी लीडरशिप क्वालिटी उभरकर सामने आएगी, जिससे लोग आपके फैसलों पर भरोसा करेंगे.
कर्क
रूचक राजयोग कर्क राशि वालों के भाग्य को मजबूत करेगा. रुके हुए काम पूरे होंगे. मेहनत का अच्छा फल मिलेगा. धन से जुड़ी समस्याएं धीरे-धीरे कम होंगी. अचानक धन लाभ के योग भी बन सकते हैं. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा. विदेश से जुड़े काम या यात्रा से भी फायदा मिल सकता है.

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









