
Mangal Gochar 2022: मंगल-राहु की युति से 37 साल बाद बना अंगकारक योग, इन राशियों की बढ़ने वाली है मुश्किल
AajTak
27 जून को मंगल सुबह करीब छह बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल का ये राशि परिवर्तन इसलिए भी खास है, क्योंकि इस गोचर से मेष राशि में 37 साल बाद अंगकारक योग बनने जा रहा है. ये अंगकारक योग कई मायनों में इंसान की मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है.
ग्रहों के सेनापति मंगल का 27 जून को राशि परिवर्तन होने जा रहा है. इस दिन मंगल सुबह करीब छह बजे मेष राशि में प्रवेश करेंगे. मंगल का ये राशि परिवर्तन इसलिए भी खास है, क्योंकि इस गोचर से मेष राशि में 37 साल बाद अंगकारक योग बनने जा रहा है. ये अंगकारक योग कई मायनों में मुश्किलें बढ़ाने वाला साबित हो सकता है. इस अशुभ योग का असर देश-दुनिया समेत कई जातकों पर दिखाई देगा.
कब तक रहेग अंगकारक योग? 27 जून को मंगल ग्रह मेष राशि में प्रवेश करेगा. इस राशि में राहु ग्रह पहले से बैठा हुआ है. मंगल और राहु की युति से मेष राशि में 37 साल बाद अंगकारक योग बनेगा, जो 10 अगस्त तक रहने वाला है. इससे पहले मार्च 1985 में राहु और मंगल की युति से मेष राशि में अंगकारक योग बना था.
मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है और राहु एक पाप ग्रह है. ये दोनों ग्रह एकसाथ मिलकर बहुत अशुभ परिणाम देते हैं. ज्योतिषियों का कहना है कि इन दोनों ग्रहों की युति से बनने वाला अंगकारक योग धन हानि, वाद-विवाद, कलह, उधार, खर्चे और प्राकृतिक आपदाओं की वजह बन सकता है. इसलिए, अंगकारक योग बनने तक लोगों को बहुत सावधानी के साथ रहने की सलाह दी जाती है.
ये 8 राशि वाले रहें संभलकर मंगल के राशि परिवर्तन से बन रहा अंगकारक योग 8 राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ा सकता है. मेष, वृष, सिंह, कन्या, तुला, धनु, मकर और मीन राशि के जातकों को ये सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाएगा. घर-परिवार में आपकी अनबन हो सकती है. नौकरी-व्यापार के लिए समय मुश्किल हो सकता है. क्रोध और असंयमित वाणी से आपकी परेशानियां बढ़ेंगी.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








