
Malmas 2023: मलमास के दौरान जरूर करें ये 5 उपाय, बनी रहेगी श्री हरि की कृपा
AajTak
Malmas 2023: मलमास का महीना शुरू हो चुका है. इस महीने में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है. इस दौरान कुछ उपाय करने से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में विस्तार से-
मलमास का महीना आज 18 जुलाई 2023 से शुरू हो चुका है. इसे अधिकमास भी कहा जाता है. मलमास का महीना भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. मलमास का यह महीना 18 जुलाई 2023 से शुरू होकर 16 अगस्त 2023 तक रहेगा. वैसे तो इस दौरान भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं लेकिन फिर भी उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है. मलमास के दौरान भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना और कुछ खास उपाय करने से सभी पाप नष्ट हो जाते हैं और धन-धान्य की कमी भी पूरी होती है.
क्यों होते हैं इस माह में शुभ काम वर्जित
सूर्य की गणना के आधार पर प्रायः इन दोनों माह को धनु मास और मीन मास कहा जाता है. इन दोनों महीनों में मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाता है. इस माह के दौरान विवाह, गृह प्रवेश, वास्तु पूजा आदि शुभ काम नहीं किए जाते हैं. मलमास माह के दौरान दान-पुण्य करना चाहिए, मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से देवों की कृपा बनी रहती है और घर में सुख संपन्नता बनी रहती है.
मलमास के दौरान करें ये उपाय
आज हम आपको मलमास के दौरान किए जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें रोजाना करने से जिंदगी में आने वाले सभी दुख दूर हो जाते हैं. आइए जानते हैं मलमास या अधिकमास में की जाने वाली पांच शुभ चीजों के बारे में-
भगवान हरि की पूजा-आराधना- मलमास भगवान विष्णु का महीना होता है. इस दौरान रोजाना भगवान हरि की पूजा-आराधना और उनके मंत्रों का जाप करें. इस दौरान भगवान हरि के नाम का हवन करना काफी शुभ माना जाता है. वैसे तो मलमास में कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाते लेकिन आप भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना कर सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










