Male contraception: पुरुषों के लिए बर्थ कंट्रोल का नया विकल्प, चुंबक से ही स्पर्म होंगे कंट्रोल
AajTak
अनचाही प्रेगनेंसी को रोकने के लिए महिलाओं के पास कई विकल्प हैं लेकिन पुरुष सिर्फ कंडोम या फिर नसबंदी का ही सहारा ले सकते हैं. हालांकि वैज्ञानिकों ने एक नई खोज की है जिसके जरिए पुरुषों की आसानी और बढ़ जाएगी. चीन के वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए ऐक ऐसी गर्भनिरोधक दवा ढूंढी है जो सुरक्षित और लंब समय तक चलने वाली है.
अनचाही प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए महिलाओं के पास कई विकल्प हैं लेकिन पुरुष सिर्फ कंडोम या फिर नसबंदी का ही सहारा ले सकते हैं. हालांकि, वैज्ञानिकों ने एक नई खोज की है जिसके जरिए पुरुष भी अब आसानी से बर्थ कंट्रोल कर सकेंगे. चीन के वैज्ञानिकों ने पुरुषों के लिए एक ऐसी गर्भनिरोधक तरीका खोजा है जो सुरक्षित और टिकाऊ बताया जा रहा है. अमेरिका की वैज्ञानिक पत्रिका नैनो लेटर्स में वैज्ञानिकों ने बताया है कि उन्होंने पुरुषों के लिए रिवर्सिबल चुंबकीय बायोडिग्रेडेबल नैनोमेटेरियल्स विकसित किए हैं. ये कम से कम 30 दिनों तक गर्भनिरोधक का काम करते हैं. चूहों पर इसका सफल परीक्षण किया जा चुका है. वैज्ञानिकों के अनुसार, उच्च तापमान पर स्पर्म का प्रोडक्शन नहीं हो पाता है इसलिए ये प्रयोग नर चूहों की बाहरी स्किन पर किया गया. इसके पहले के सारे शोध तेज तापमान पर नैनोमेटेरियल्स पर किए गए थे जिन्हें बर्थ कंट्रोल के रूप में इंजेक्शन के तौर पर चूहों को दिया गया था. ये प्रक्रिया काफी दर्दनाक थी और इससे स्किन को भी काफी नुकसान हुआ था. ये नैनोमेटेरियल्स बायोडिग्रेडेबल भी नहीं थे. यानी ये प्राकृतिक रूप से नष्ट होने वाले नहीं थे.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.











