
Mahoba News: महोबा में 6 दिन से लापता व्यक्ति की कुएं से मिली लाश, जमीन विवाद में हत्या का आरोप
ABP News
Mahoba News In Hindi: कट्टू बीते 22 फरवरी को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती जांच में ढिलाई बरती.
उत्तर प्रदेश के महोबा जनपद में अजनर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां अरघटमऊ गांव में 6 दिन से लापता 45 वर्षीय व्यक्ति कट्टू यादव की लाश गांव के कुएं से बरामद हुई है. कट्टू की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया. परिजनों ने चचेरे भाइयों पर जमीनी रंजिश में हत्या का आरोप लगाया है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है, उनके मुताबिक उन्होंने गुमशुदगी दर्ज करवा दी थी. अगर समय रहते पुलिस सक्रिय होती तो शायद कट्टू बच सकता था.
जानकारी के मुताबिक, कट्टू यादव बीते 22 फरवरी को घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. परिजनों ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन उनका आरोप है कि पुलिस ने शुरुआती जांच में ढिलाई बरती. शुक्रवार (27 फरवरी) को लापता व्यक्ति का शव उसी के चचेरे भाई जय सिंह के खेत में बने कुएं में उतराता मिला. शरीर पर चोटों के निशान और बंधे हुए हाथ-पैर बंधे हुए थे. जिसे बेरहमी से हत्या माना जा रहा है.
मृतक के भाई जगत सिंह और भतीजे मुकेश यादव का आरोप है कि चचेरे भाई जय सिंह के साथ 40 साल पुरानी 5 बीघा जमीन की रंजिश चली आ रही है. परिजनों का कहना है कि जमीन का मुकदमा जीतने के बाद भी दबंगों ने कब्जा नहीं छोड़ा था. लापता होने से ठीक पहले चबूतरा निर्माण को लेकर भी विवाद हुआ था, जिसमें कट्टू को जान से मारने की धमकी दी गई थी. परिवार ने सीधे तौर पर जय सिंह और उसके पुत्रों हुकुम, राजेंद्र और विजय पर हत्या का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












