
Mahindra ने लॉन्च की नई इलेक्ट्रिक SUV, जबरदस्त रेंज से देगी Nexon EV को कड़ी टक्कर
AajTak
Mahindra XUV400 को कंपनी ने दो अलग-अलग बैटरी पैक के साथ पेश किया है. इस एसयूवी के इंटीरियर में कई एडवांस फीचर्स को शामिल किया गया है. फिलहाल इसे इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ बाजार में उतारा गया है, जो कि शुरुआत के 5,000 यूनिट्स के लिए ही लागू होगा.
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा ने घरेलू बाजार में आज अपनी नई इलेक्ट्रिक एसयूवी Mahindra XUV400 को आधिकारिक तौर पर बिक्री के लिए लॉन्च कर दिया है. आकर्षक लुक और दमदार इलेक्ट्रिक मोटर से लैस इस एसयूवी की शुरुआती कीमत 15.99 लाख रुपये तय की गई है. इस इलेक्ट्रिक एसयूवी को कुल दो वेरिएंट्स में पेश किया गया है, इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 18.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है. बाजार में ये एसयूवी मुख्य रूप से Tata Nexon EV को टक्कर देगी.
बता दें कि, कंपनी ने इस एसयूवी को इंट्रोडक्ट्री प्राइस के साथ पेश किया है, जो कि शुरुआत के 5,000 यूनिट्स के लिए ही लागू होगा. इससे साफ है कि, कंपनी निकट भविष्य में इसकी कीमत में इजाफा करेगी. कंपनी का लक्ष्य है कि इस साल इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के 20,000 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी. ये कंपनी की तरफ से पेश की जाने वाली पहली इलेक्ट्रिक वाहन है जिसमें महिंद्रा का कॉपर ट्वीन पीक लोगो (Logo) देखने को मिलेगा. कैसी है नई Mahindra XUV400: साइज की बात करें तो इस SUV की लंबाई 4,200 mm, चौड़ाई 1,821 mm और इसमें 2,600 mm का व्हीलबेस दिया गया है. इस एसयूवी की बॉडी स्टाइल काफी हद तक XUV300 जैसी ही है और इसमें एलईडी हेडलैंप, इंटिग्रेटेड LED डे टाइम रनिंग लाइट्स के साथ ही कॉपर एक्सेंट भी दिया गया है. इसके एक्सटीरियर को शार्प लाइंस से सजाया गया है.
XUV400 के केबिन में 7.0-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें 60 से अधिक कनेक्टेड कार फीचर्स, Apple CarPlay और Android Auto कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक हेडलैंप और वाइपर, इलेक्ट्रिक आउट साइड रियर व्यू मिरर (ORVMs) और एक इलेक्ट्रिक सनरूफ भी दिया गया है. कार स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी भी प्रदान करती है और साथ ही OTA अपडेट को भी सपोर्ट करती है.
बैटरी क्षमता, पावर और परफॉर्मेंस:
Mahindra XUV400 में कंपनी ने दो अलग-अलग वेरिएंट और बैटरी पैक के साथ पेश किया है. इसका XUV400 EL वेरिएंट में कंपनी ने 39.4 kWh की क्षमता का बैटरी पैक इस्तेमाल किया है, वहीं XUV400 EC वेरिएंट में कंपनी ने 34.5 kWh की क्षमता का बैटरी पैक दिया गया है. ये बैटरी पैक क्रमश: 456 किलोमीटर और 375 किलोमीटर तक का ड्राइविंग रेंज देते हैं. ये एसयूवी कुल पांच रंगों में पेश की गई है, जिसमें आर्कटिक ब्लू, एवरेस्ट व्हाइट, गैलेक्सी ग्रे, नेपोली ब्लैक और इन्फिनिटी ब्लू शामिल हैं.
इसका इलेक्ट्रिक मोटर 110kW (150PS) की पावर और 310 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि, ये एसयूवी महज 8.3 सेकेंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है. इसकी टॉप स्पीड 150 किलोमीटर प्रतिघंटा है. इसके अलावा इस एसयूवी की बैटरी DC फास्ट चार्जर से महज 50 मिनट में ही 0 से 80 प्रतिशत तक चार्ज हो जाती है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.

चैत्र नवरात्र की शुरुआत 19 मार्च यानी आज से हो रही है. चैत्र नवरात्र का समय मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद पवित्र माना जाता है. नवरात्र के इन 9 दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूरी विधि-विधान के साथ पूजा जाती है. आज तक के कार्यक्रम भाग्य चक्र में शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि क्या है कलश स्थापना का मुहूर्त?

2026 में इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध ने छात्रों की शिक्षा और सुरक्षा को गंभीर संकट में डाल दिया है. इजरायल में स्कूल बंद कर ऑनलाइन क्लासेस शुरू की गई हैं, जबकि बच्चों को बंकरों में पढ़ाई करनी पड़ रही है. ईरान में मिसाइल हमलों ने कई स्कूलों को नुकसान पहुंचाया है और सैकड़ों मासूम बच्चों की जान गई है. यूनेस्को और अन्य संस्थाएं इस युद्ध को एक पीढ़ी के लिए शिक्षा संकट मान रही हैं

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्र का पावन पर्व आज से शुरू होने जा रहा है, जो भक्तों के लिए सुख-समृद्धि के द्वार खोलने वाला है. सनातन धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है, जहां मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना कर जीवन की नकारात्मकता को दूर किया जा सकता है. आइए जानते हैं कि आज कितने बजे से कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त शुरू होगा.

देश में IAS अधिकारियों की कुल 1,300 पदों पर भारी कमी है, जिससे प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं. संसदीय समिति ने 25% रिक्त पदों को तुरंत भरने, डेटा आधारित भर्ती प्रक्रिया अपनाने और अफसरों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए वेलफेयर प्लान लागू करने की सिफारिश की है. उत्तर प्रदेश, केरल जैसे राज्यों में कमी सबसे ज्यादा है.








