
Mahindra ने पेश किया Scorpio-N बेस्ड 'ग्लोबल पिक-अप', ऑफरोडिंग के साथ मिलते हैं ख़ास सेफ्टी फीचर्स
AajTak
Mahindra Global Pickup कॉन्सेप्ट कंपनी की मशहूर एसयूवी स्कॉर्पियो-एन पर बेस्ड है. महिंद्रा इंडिया डिज़ाइन स्टूडियो (MIDS) में डिज़ाइन किया गया है और, एक कॉन्सेप्ट होने के नाते, इसमें कई ऐसे एलिमेंट्स दिए गए हैं जो कि इसे वाइल्ड लुक देते हैं.
देश की प्रमुख वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा विश्व बाजार में अपनी पकड़ को और भी मजबूत करने की राह पर है. कंपनी ने अपनी मशहूर ऑफरोडिंग एसयूवी महिंद्रा थार के इलेक्ट्रिक वर्जन (Thar.e) के अलावा स्कॉर्पियो के पिक-अप वर्जन (Global Pickup) को पेश किया है. SUV बेस्ड इस पिक-अप कॉन्सेप्ट को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट के लिए तैयार किया है. अपने नए कॉन्सेप्ट से कंपनी नए ग्लोबल मार्केट में भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी में है.
प्रमुख ग्लोबल प्लेयर बनने के लक्ष्य के साथ, देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा अपनी इलेक्ट्रिक कारों के साथ यूरोप और यूके जैसे बाजारों में प्रवेश करने की योजना बना रही है. इसके अलावा Global Pickup जैसे मॉडलों के साथ दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण और मध्य अमेरिका और एशियाई बाजारों को टार्गेट कर रही है. इससे पहले हमने आपको Mahindra Thar.e के बारे में बताया, इस आर्टिकल में हम आपको स्कॉर्पियो बेस्ड ग्लोबल पिक-अप के बारे में बताएंगे:
Mahindra Global Pickup:
ग्लोबल पिक अप को महिंद्रा इंडिया डिज़ाइन स्टूडियो (MIDS) में डिज़ाइन किया गया है और, एक कॉन्सेप्ट होने के नाते, इसमें कई ऐसे एलिमेंट्स दिए गए हैं जो कि इसे वाइल्ड लुक देते हैं. जब आप इस पिक-अप को सामने से देखते ही ये बात पूरी तरह से स्पष्ट हो जाती है कि, ये स्कॉर्पियो-एन पर बेस्ड है, क्योंकि इसके हेडलाइट, बोनट, फेंडर और सामने के दरवाजे बहुत हद तक एक समान ही हैं. हालांकि, इसमें बम्पर एक बड़ा बैश-प्लेट और नीचे की तरफ दो हुक दिए गए हैं. बैश-प्लेट के ऊपर एग्रेसिव स्टाइल वाली पॉप-आउट ग्रिल मिलती है, जो इसे रफ लुक देती है. इसके अलावा बेहतर वॉटर-वेडिंग कैपिसिटी के लिए इस कॉन्सेप्ट में एक स्नोर्कल (Snorkel) भी दिया गया है.
इस पिकअप का साइड प्रोफाइड भी आपको स्कॉर्पियो-एन की याद दिलाएगा. दरवाजों के निचले किनारों को क्लैडिंग से सजाया गया है, हालांकि ये ज्यादा आकर्षक दिख रहे हैं. डबल-कैब कॉन्सेप्ट में पीछे ही तरफ लोड बेड के लिए एक फ्लाइंग बट्रेस डिज़ाइन दिया गया है, और शोकेस किए गए मॉडल में पीछे के तरफ दो स्पेयर टायर भी दिखाए गए हैं. हालांकि अभी कंपनी ने इस पिकअप के स्पेसिफिकेशन के बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि इसका व्हीलबेस थोड़ा ज्यादा होगा. इसका व्हीलबेस तकरीबन 2850 मिमी तक हो सकता है.
पावर और परफॉर्मेंस:

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










