
Mahesh Kumar Murder: फ्लैट के पीछे जमीन में दफ्न थी लाश, कातिल ने खुद बनवाया था सीमेंट का चबूतरा
AajTak
पुलिस ने महेश के कातिल को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. लेकिन इस कत्ल और फिर कत्ल के खुलासे की जो कहानी है, वो बेहद हैरान करने वाली है. ऐसा लगता है कि जैसे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट हो.
Mahesh Kumar Murder Case: दिल्ली में सर्वे ऑफ इंडिया के सीनियर सर्वेयर महेश कुमार का कातिल कोई और नहीं बल्कि उनका सहकर्मी और दोस्त अनीस ही निकला. जिसने पूरी प्लानिंग के साथ कत्ल की इस संगीन वारदात को अंजाम तक पहुंचाया. यही नहीं आरोपी ने महेश की लाश को ऐसे ठिकाने लगाया था कि पुलिस भी हैरान थी. अनीस ने फ्लैट के पीछे जहां महेश की लाश दफ्न की थी. उसके ऊपर सीमेंट से चबूतरा बनवा दिया था. चबूतरा बनाने वाले राहुल ने इस बारे में खुद 'आज तक' को जानकारी दी है.
पलंबर राहुल तक पहुंची पुलिस पुलिस ने महेश के कातिल को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है. लेकिन इस कत्ल और फिर कत्ल के खुलासे की जो कहानी है, वो बेहद हैरान करने वाली है. ऐसा लगता है कि जैसे किसी फिल्म की स्क्रिप्ट हो. मगर ये कोई फिल्म नहीं बल्कि हकीकत है कि कातिल ने कत्ल के बाद लाश को फ्लैट के पीछे जमीन में दफ्न कर दिया था. ये काम करने वाले पलंबर राहुल से पुलिस ने पूछताछ की. इसके बाद राहुल ने खुद हमारी टीम को इस बारे में बताया.
राहुल को नहीं पता था लाश का राज असल में जब अनीस पूरी तरह से पुलिस के शिकंजे में आया और पुलिस ने कड़ाई के साथ अनीस से पूछताछ की तो इस कत्ल का राज खुल गया. अनीस ने अपना गुनाह कुबूल कर लिया. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने अनीस के सहकर्मी के फ्लैट से जमीन में दफ्न महेश की लाश बरामद कर ली. पुलिस लाश के ऊपर चबूतरा बनाने वाले पलंबर राहुल तक भी जा पहुंची. राहुल को तो ये पता ही नहीं था कि जहां वो सीमेंट का चबूतरा बना रहा है, वहां एक लाश दफ्न है. 10 हजार में बना था चबूतरा राहुल ने आजतक की टीम को बताया कि जिसने फ्लैट के पीछे काम कराया था, उसने पूरा दिन खुद खड़े होकर सीमेंट का चबूतरा बनवाया था. राहुल के मुताबिक, अनीस दोपहर डेढ़ बजे उसके पास आया था. वो उसे फ्लैट के पीछे लेकर गया और कहा कि वहां लंबा सीमेंट का चबूतरा बनना है. राहुल ने उससे 12 हजार मांगे तो उसने 10 हजार दिए. 2000 नहीं दिए.
अनीस ने राहुल को बताई थी पत्नी के आने की बात राहुल के मुताबिक, उसने जब अनीस से पूछा कि यहां सीमेंट का चबूतरा क्यों बनवा रहे हैं, तो अनीस ने बताया कि उसकी पत्नी वहां आने वाली है और वहां पानी काफी जमा होता है, इसलिए करवा रहा है.
3 दिन राहुल के घर में नहीं बना खाना राहुल ने बताया कि उसे (अनीस) देखकर लगा नहीं था कि उसने लाश वहां गाड़ी है. बाद में पुलिस ने जब राहुल को बुलाया तो उसे इस बारे में पता चला. इसके बाद जब यह बात राहुल के परिवार को पता चली तो वो सहम गए. वो इतने डर गए थे कि राहुल के घर में 3 दिन खाना नहीं बना. उसके घर में सब डरे हुए थे. उनका मन खाने पीने को नहीं कर रहा था.
ये था पूरा मामला दरअसल, महेश और अनीस सर्वे ऑफ इंडिया में एक साथ काम करते थे. दोनों की दोस्ती थी. इसी दौरान ऑफिस में ही अनीस की दोस्ती एक महिला सहकर्मी से हो गई थी. जो जल्द ही उसकी गर्लफ्रेंड बन गई थी. इस पूरी कहानी का आगाज यहीं से हुआ. महेश और अनीस दोनों अच्छे दोस्त थे. लिहाजा इसी बीच उसने अनीस को तीन लोगों की जॉब लगवाने के लिए 9 लाख रुपये भी दिए थे. सब ठीक चल रहा था, लेकिन महेश कुछ अलग सा हो गया था. उसकी नजर हमेशा अनीस की गर्लफ्रेंड पर लगी रहती थी. वो उसे गंदी नजरों से देखता था. वो उससे नजदीकियां बढ़ाना चाहता था. उसे हासिल करना चाहता था.

झारखंड के लातेहार जिले के नेतरहाट थाना क्षेत्र के दौना गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जादू-टोना के शक में एक बुजुर्ग व्यक्ति को पंचायत के कथित फैसले के बाद जबरदस्ती पेशाब पिलाया गया. बताया जा रहा है कि गांव में कुछ दिन पहले सड़क हादसे में एक महिला की मौत हुई थी, जिसके लिए कुछ ग्रामीणों ने बुजुर्ग पर डायन का आरोप लगाया.

अब तक ईरान और अमेरिका के बीच चल रहा पूरा युद्ध मिडिल ईस्ट में लड़ा जा रहा था. ईरान की मिसाइले मिडिल ईस्ट और इजरायल पर तबाही मचा रही है तो अमेरिका और इजरायल का बारूद ईरान में बर्बादी की कहानी लिख रहा है, लेकिन अब युद्ध की आग ईरान से 10 हजार किलोमीटर दूर अमेरिका तक पहुंच गई है. अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन के सैन्य ठिकाने के ऊपर ड्रोन देखे गए हैं. वही ड्रोन जिसने अमेरिका में युद्ध का सायरन बजा दिया है.

गुरुग्राम की उप्पल साउथ एंड सोसायटी में मेंटेनेंस बकाया को लेकर आरडब्ल्यूए ने डिफॉल्टरों के नाम गेट पर चस्पा कर दिए हैं. बकाया नहीं चुकाने वालों के लिए मेड एंट्री, कार वॉश और फूड डिलीवरी पर रोक की तैयारी है. वहीं, लिस्ट लगने के बाद रोज 4-5 लोग भुगतान कर रहे हैं. आरडब्ल्यूए ने सख्ती जारी रखने की बात कह रही है.

महायुद्ध से इस वक्त पूरी दुनिया खबरदार हो चुकी है. क्योंकि 24 घंट के भीतर ईरान और खाड़ी देशों में तेल-गैस रिफाइनरी पर हमले में आग के बाद दुनिया का बाजार, सोना, चांदी, रुपया, ट्रंप की रेटिंग सबकुछ में उथलपुथल मच चुकी है. ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बड़ी धमकी दी है अगर हमारे बुनियादी ढांचे पर फिर से हमला हुआ तो हम बिल्कुल भी संयम नहीं बरतेंगे. इज़राइल की तरफ से हुए हमले के पलटवार में हमने अपनी शक्ति का एक अंश ही इस्तेमाल किया है. संयम बरतने का एकमात्र कारण तनाव कम करने के अनुरोध का सम्मान करना है.

अमृतसर पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल है. आरोपियों के पास से 7 आधुनिक पिस्तौल बरामद हुए हैं. जांच में पुर्तगाल में बैठे हैंडलर और पाकिस्तान लिंक सामने आया है. थाना कैंटोनमेंट में मामला दर्ज कर पुलिस पूरे नेटवर्क के अन्य कनेक्शन खंगाल रही है.

केरलम (केरल) के अलाप्पुझा और कोझिकोड जिलों में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद प्रशासन ने 20,000 से ज्यादा घरेलू पक्षियों को मारने का आदेश दिया है. संक्रमण रोकने के लिए प्रभावित इलाकों में चिकन और अंडे की बिक्री पर रोक लगा दी गई है. विशेषज्ञों ने सलाह दी है कि मांस और अंडे को अच्छी तरह पकाकर ही खाएं. इस मामले की अगली कार्रवाई 21 मार्च से शुरू होगी.

मिडिल ईस्ट की जंग के बीच वैसे तो अब तक एलपीजी टैंकर के 3 जहाज होर्मुज के रास्ते भारत आ चुके हैं... लेकिन फिर भी अभी देश में एलपीजी सिलेंडर की किल्लत बनी हुई है... मुंबई के प्रभादेवी इलाके में मशहूर अशोक वड़ा पाव स्टॉल गैस सिलेंडर की वजह से बंद पड़ा है... ऐसा कहा जाता है कि, साल 1966 में यहीं पहली बार वड़ा पाव बनाया गया था... लेकिन 16 मार्च से कमर्शियल गैस न मिलने की वजह से ये स्टॉल बंद है.






