
Mahashivratri Vastu Upay 2026: शिवलिंग पर चढ़ा जल कैसे दूर करेगा घर का वास्तु दोष? जानें सही तरीका
AajTak
Mahashivratri Vastu Upay 2026:महाशिवरात्रि के दिन अगर आप सच्चे मन से कुछ छोटे-छोटे उपाय करते हैं, तो माना जाता है कि जीवन में सुख-शांति और तरक्की आती है. कहा जाता है कि इस दिन कुछ उपाय करने से घर का माहौल अच्छा होता है और पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है.
Mahashivratri Vastu Upay 2026: महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पावन अवसर माना जाता है. इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से किए गए कुछ विशेष उपाय जीवन की कई बाधाओं को कम करने में सहायक माने जाते हैं. जरूरी है कि इन्हें पूरी श्रद्धा और सही प्रक्रिया के साथ किया जाए. मान्यता है कि शिवलिंग पर अर्पित किया गया जल घर के वातावरण और वास्तु संतुलन पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. आइए जानते हैं इन वास्तु उपायों के बारे में.
शिवलिंग पर अर्पित जल का आध्यात्मिक महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जब मंत्रों के साथ शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं, तो वह जल दिव्य ऊर्जा से भर जाता है. इसे शिव तत्व का आशीर्वाद माना जाता है. कहा जाता है कि यह पवित्र जल नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है. इसी कारण इसे घर में प्रयोग करने से वास्तु से जुड़ी परेशानियों में राहत मिल सकती है.
वास्तु संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयोग विधि
यदि घर में लगातार तनाव बना रहता हो या काम बनते-बनते रुक जाते हों, तो महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करें. पूजन के बाद उस जल को एक स्वच्छ पात्र में लेकर घर ले आएं. घर पहुंचकर सबसे पहले अपने इष्ट या कुलदेवता का ध्यान करें. इसके बाद ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते हुए उस जल को पूरे घर में छिड़कें. विशेष रूप से उन स्थानों पर जल का छिड़काव करें जहां प्रकाश कम पहुंचता हो या भारीपन महसूस होता हो. मुख्य द्वार पर इस पवित्र जल का छिड़काव अवश्य करें, क्योंकि इसे घर की ऊर्जा का प्रवेश द्वार माना जाता है. मान्यता है कि इससे नकारात्मक शक्तियों का प्रभाव कम होता है.
जल छिड़कते समय ध्यान रखने योग्य बातें

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बंदरों से परेशान किसानों ने अपनी फसल बचाने के लिए एक अनोखा तरीका अपनाया है. गांव के कुछ किसान भालू का वेश पहनकर खेतों में घूम रहे हैं, ताकि बंदर डरकर फसलों से दूर भाग जाएं. इस जुगाड़ का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर भी लोग हैरानी और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

उत्तर कोरिया की सख्त और रहस्यमयी राजनीति में इन दिनों एक नया चेहरा बार-बार नजर आ रहा है.किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए. मिसाइल परीक्षण हो, सैन्य परेड हो या हथियार फैक्ट्री का दौरा, वह कई अहम मौकों पर अपने पिता के साथ दिखाई दे रही हैं. उनकी लगातार मौजूदगी ने दुनिया भर में यह चर्चा छेड़ दी है कि क्या किम जोंग उन अपनी बेटी को देश का अगला नेता बनाने की तैयारी कर रहे हैं.

मौत के बाद क्या होता है, यह सवाल सदियों से इंसानों को उलझाता रहा है. धर्म, दर्शन और विज्ञान-सबने अपने-अपने तरीके से इसका जवाब खोजने की कोशिश की है, लेकिन आज भी यह रहस्य पूरी तरह नहीं सुलझ पाया है. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऐसा स्केच वायरल हो रहा है, जिसे एक शख्स ने मौत के करीब पहुंचने के अनुभव के बाद बनाया. इस चित्र में उसने ब्रह्मांड और चेतना के संबंध को एक नक्शे की तरह दिखाने की कोशिश की है, जिसने इंटरनेट पर नई बहस छेड़ दी है.

Aaj 16 March 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 16 मार्च 2026, दिन- सोमवार, चैत्र मास, कृष्ण पक्ष, द्वादशी तिथि सुबह 09.40 बजे तक फिर त्रयोदशी तिथि, धनिष्ठा नक्षत्र, चंद्रमा- मकर में शाम 18.14 बजे तक फिर कुंभ में, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.06 बजे से दोपहर 12.54 बजे तक, राहुकाल- सुबह 8 बजे से सुबह 09.30 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.









