
Mahashivratri 2024 date, shubh muhurat: महाशिवरात्रि पर कल इतने बजे से शुरू शुभ मुहूर्त, जानें पूजन विधि, आरती, मंत्र समेत सारी जानकारी
AajTak
Mahashivratri 2024 date, shubh muhurat: महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार आठ मार्च 2024 को धूमधाम से पूरे विश्व में मनाया जाएगा. इस दिन भगवान शिव और मां पार्वती की विशेष उपासना की जाती है. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, व्रत कथा, शुभ संयोग, अनुष्ठान समेत कई अहम जानकारी.
Mahashivratri 2024: 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पवित्र त्योहार धूम-धाम के साथ देश और विदेश में मनाया जाएगा.हिंदू पंचांग के मुताबिक, महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दर्थी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन भक्त भोलेनाथ और मां पार्वती की विशेष उपासना करते हैं. मान्यता है कि महाशिवरात्रि के दिन ही शिव भगवान और मां पार्वती विवाह के बंधंन में बंधे थे. आइए जानते हैं महाशिवरात्रि के चार पहरों का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, व्रत कथा, शुभ संयोग समेत कई अहम जानकारी.
महाशिवरात्रि शुभ मुहूर्त (Mahashivratri 2024 Shubh Muhurat)
महाशिवरात्रि की चतुर्दशी तिथि 8 मार्च रात 9 बजकर 57 मिनट पर शुरू होगी और 9 मार्च को शाम 6 बजकर 17 मिनट पर समाप्त होगी. हालांकि, महादेव की पूजा प्रदोष काल में ही करने का महत्व है इसलिए 8 मार्च यानी कल ही महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा.
शास्त्रीय विधि-विधान के अनुसार शिवरात्रि का पूजन ‘निशीथ काल’ में करना सर्वश्रेष्ठ रहता है. हालांकि शिवभक्त रात्रि के चारों प्रहरों में से अपनी सुविधानुसार कभी भी ये पूजा कर सकते हैं.
निशिता काल - आठ मार्च की रात 12 बजकर 05 मिनट से लेकर 9 मार्च को रात 12 बजकर 56 मिनट तक रहेगा.
रात्रि प्रथम पहर पूजन समय- आठ मार्च की शाम 6 बजकर 25 मिनट से शुरू होकर रात 9 बजकर 28 मिनट पर समाप्त होगा.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










