
Mahashivratri 2023: कौन हैं महादेव, सद्गुरु से जानें क्यों भगवान शिव हैं शून्य से परे
AajTak
Mahashivaratri 2023: आज महाशिवरात्रि है. महाशिवरात्रि पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव का विवाह हुआ था. महाशिवरात्रि के मौके पर इस आर्टिकल में हम आपको शिव के सभी रूपों और उनकी महिमा के बारे में बता रहे हैं.
आज देश भर में महाशिवरात्रि मनाई जा रही है. महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव को समर्पित होता है. हर साल महाशिवरात्रि का त्योहार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि के दिन मनाया जाता है. इस दिन भगवान शिव के साथ ही माता पार्वती की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं. महाशिवरात्रि के इस मौके पर सदगुरु से जानते हैं कौन है भगवान शिव-
सद्गुरु का कहना है कि महादेव शिव एक ऐसे देव हैं जिनका वर्णन - एक महायोगी, गृहस्थ, तपस्वी, अघोरी, नर्तक और कई अन्य अलग-अलग तरीकों से किया जाता है.
क्यों इतने सारे विविध रूप धारण किए थे भगवान शिव ने?
अगर किसी एक व्यक्ति में इस सृष्टि की सारी विशेषताओं का जटिल मिश्रण मिलता है तो वह शिव हैं. अगर आपने शिव को स्वीकार कर लिया तो आप जीवन से परे जा सकते हैं. सद्गुरु ने बताया कि शिव पुराण में भगवान शिव के भयावह और सुंदर दोनों तरह के रूपों का चित्रण किया गया है.
आमतौर पर पूरी दुनिया में लोग जिसे भी दैवीय या दिव्य मानते हैं, उसका वर्णन हमेशा अच्छे रूप में ही करते हैं. लेकिन अगर आप शिव पुराण को पूरा पढ़ें तो आपको उसमें कहीं भी शिव का उल्लेख अच्छे या बुरे के तौर पर नहीं मिलेगा. उनका जिक्र सुंदरमूर्ति के तौर पर हुआ है, जिसका मतलब ‘सबसे सुंदर’ है. लेकिन इसी के साथ शिव से ज्यादा भयावह भी कोई और नहीं हो सकता. एक अघोरी जब इस अस्तित्व को अपनाता है तो वह उसे प्रेम के चलते नहीं अपनाता, वह इतना सतही या कहें उथला नहीं है, बल्कि वह जीवन को अपनाता है. वह अपने भोजन और मल को एक ही तरह से देखता है.
जो सबसे खराब चित्रण संभव हो, वह भी उनके लिए मिलता है. शिव के बारे में यहां तक कहा जाता है कि वह अपने शरीर पर मानव मल मलकर घूमते हैं. उन्होंने किसी भी सीमा तक जाकर हर वो काम किया, जिसके बारे में कोई इंसान कभी सोच भी नहीं सकता था. अगर किसी एक व्यक्ति में इस सृष्टि की सारी विशेषताओं का जटिल मिश्रण मिलता है तो वह शिव हैं. अगर आपने शिव को स्वीकार कर लिया तो आप जीवन से परे जा सकते हैं.

सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










