
Maharashtra Politics, Sanjay Raut News: संजय राउत का बड़बोलापन पड़ा शिवसेना और उद्धव ठाकरे को भारी? उठे सवाल
AajTak
Maharashtra Politics News: सुशांत सिंह राजपूत का मामला हो या फिर दुनिया जहां का कोई भी मुद्दा आपको संजय राउत की विवादित टिप्पणी जरूर मिल जाएगी. सुशांत सिंह राजपूत को संजय राउत ने मानसिक रोगी तक बताया था. ये बात सुशांत के फैंस आज भी नहीं भूले हैं. यही नहीं जिस तरह से कंगना के दफ्तर पर बीएमसी का बुल्डोजर चलने के बाद शिवसेना के मुखपत्र सामना ने 'उखाड़ दिया' की हेडिंग लगाई उसने शिवसेना की छवि पर बट्टा लगाने का काम किया, लेकिन संजय राउत पर शिवसेना के विरोधी शरद पवार का करीबी होने का आरोप लगाते हैं, दावा करते हैं कि संजय राउत ने पिछले ढाई सालों में पार्टी के हितों को ताक पर रख कर पार्टी को शरद पवार के हवाले कर दिया है जिसके खिलाफ शिवसेना के विधायक पहले सूरत और फिर गुवाहाटी भाग गए. संजय राउत का बड़बोलापन पड़ा शिवसेना और उद्धव ठाकरे को भारी? देखें उठे कौनसे सवाल.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










