
Maharashtra Political Crisis: 'शक्ति प्रदर्शन' से पहले कामाख्या मंदिर पहुंचे एकनाथ शिंदे, देखें वीडियो
AajTak
महाराष्ट्र की राजनीति में चल रही उथल-पुथल आज नया मोड़ ले सकती है. आज राज्यपाल उद्धव सरकार को फ्लोर टेस्ट के लिए कह सकते हैं. बीजेपी और कुछ निर्दलीय विधायकों ने इसकी मांग उठाई है. दूसरी तरफ एकनाथ शिंदे और बागी विधायक आज शाम तक मुंबई लौट सकते हैं. एकनाथ शिंदे आज गुवाहाटी में मौजूद प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर दर्शन करने पहुंचे. बाकी बागी विधायक भी आज दर्शन के लिए जा सकते हैं. इसके बाद आज ये सभी विधायक मुंबई लौट सकते हैं. देखें

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










