
Maharashtra Political Crisis: महाराष्ट्र के सियासी संकट में खत्म हुई वेट एंड वॉच की नीति, देखें फटाफट खबरें
AajTak
महाराष्ट्र के सियासी संकट में वेट एंड वॉच की नीति को खत्म करते हुए बीजेपी एक्शन में आ गई. कल पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मिले. उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत दादा पाटिल थे. वरिष्ठ नेता सुधीर मुनगंटीवार, विधान परिषद में विपक्ष के नेता प्रवीण दारेकर, गिरीश महाजन और आशीष शेलार भी फडणवीस के साथ राजभवन पहुंचे थे. बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल को एक चिट्ठी सौंपी, जिसमें मांग की गई है कि राज्यपाल महाविकास अघाड़ी सरकार को बहुमत साबित करने का निर्देश दें. देखें फटाफट खबरें.

जंग के 26 दिन हो गए हैं. महायुद्ध अजीब मोड़ पर है. एक तरफ युद्ध विराम के काउंटडाउन की कयासबाजी है. तो दूसरी तरफ युद्ध की विभीषिका है. युद्ध का आगाज कर दुनिया को तबाही की आग में झोंकने वाला अमेरिका अब शांति की माला का जाप कर रहा है. लेकिन ये नहीं बता रहा है कि आखिर अमेरिका की ईरान में बातचीत किससे हो रही है.

आज जंग को 26 दिन बीत चुके हैं. ईरान हार मानने को तैयार नहीं है. ट्रंप अपनी जीत का ऐलान करते जा रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति अब ये दावा कर रहे हैं कि ईरान बातचीत को तैयार है. होर्मुज को लेकर ईरान से गिफ्ट मिलने का दावा भी ट्रंप ने कर दिया है. अमेरिका एक बार फिर भूमिगत परमाणु हथियारों के परीक्षण पर विचार कर रहा है.

सुप्रीम कोर्ट ने सरकारी संस्थानों और स्कूलों में प्रतिदिन 'वंदे मातरम' गायन अनिवार्य करने के सर्कुलर के खिलाफ दायर याचिका पर सुनवाई से इनकार कर दिया है. अदालत ने याचिका को 'प्री-मैच्योर' करार देते हुए स्पष्ट किया कि सरकार की यह गाइडलाइन केवल एक सलाह है और इसके उल्लंघन पर किसी दंडात्मक कार्रवाई का प्रावधान नहीं है.










